फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Singer Kanika Kapoor : Corona Virus spread through kanika Kapoor in Lucknow

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे व यूपी के स्वास्थ्य मंत्री भी कनिका की पार्टी में थे शामिल, दुष्यंत की रिपोर्ट निगेटिव

Sat, 21 Mar 2020 01:14 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 21 Mar 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Singer Kanika Kapoor : Corona Virus spread through kanika Kapoor in Lucknow
पार्टी में कनिका कपूर। - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जिसके बाद से हड़कंप मच गया है। दरअसल, कनिका 11 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं और इसके बाद शहर की कई हाईप्रोफाइल पार्टियों में शामिल हुईं। एक पार्टी में उनके साथ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह भी शामिल हुए। कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दुष्यंत ने भी कोरोना टेस्ट करवाया जबकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली है। ये जानकारी दुष्यंत के सचिव नीलू श्रीवास्तव ने दी। दुष्यंत लखनऊ से दिल्ली जाने के बाद संसद गए थे और कई नेताओं से मुलाकात की थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


वसुंधरा राजे ने भी ट्वीट कर कहा कि कुछ दिन पहले मैं दुष्यंत और उनके ससुराल वालों के साथ लखनऊ में एक डिनर पर गयी थी। कनिका कपूर, जो कि कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। वो भी उस डिनर पार्टी में मौजूद थीं। सावधानी के तौर पर मैं और दुष्यंत सेल्फ़-आइसोलेशन में हैं और हम सभी आवश्यक निर्देशों का पालन कर रहे हैं। कनिका की पार्टी में कांग्रेस नेता जतिन प्रसाद भी थे। उन्होंने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि यह एक पारिवारिक समारोह था। जिसमें मेरा पूरा परिवार शामिल था। मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल भी पार्टी में शामिल थीं। उन्होंने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कनिका कपूर के पिता ने बताया कि लंदन से आने के बाद कनिका तीन पार्टियों में जा चुकी हैं। इस दौरान वह करीब 400 लोगों से मिलीं। कनिका पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी के यहां पार्टी में शामिल हुई थीं। जिसमें भाजपा के कई बड़े नेता, मंत्री व अधिकारी शामिल हुए थे। वह एक बड़े कारोबारी के घर आयोजित पार्टी में भी गई थीं।

होटल ताज में भी एक कैबिनेट मंत्री और कई आईएएस अफसर, पेज थ्री सेलिब्रिटी, नेता और मंत्री शामिल हुए थे। दोनों ही पार्टियों में कैटरिंग स्टाफ व होटल स्टाफ को हटाकर 500-700 लोग शामिल हुए। कनिका ने कई लोगों के साथ सेल्फी खिंचवाई और हैंडशेक किया। कनिका के परिवार में छह लोग हैं। उनके परिवार की भी स्क्रीनिंग की जाएगी।

कनिका की ओर से दावा किया जा  रहा है कि उन्होंने लखनऊ एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग कराई थी उस दौरान उनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए थे। लेकिन उनकी गलती यह रही कि विदेश से लौटने के बाद भी उन्होंने खुद को 14 दिनों तक एकांतवास में नहीं रखा और सार्वजनिक पार्टियों में शामिल होती रहीं। इसके साथ ही कनिका के संपर्क में रहने वाले 30 लोगों के भी सैंपल जुटाए गए हैं। इनकी रिपोर्ट कल शनिवार को आएगी। सभी को होम आइसोलेशन की सलाह दी गई है।

कानपुर भी गई थीं कनिका कपूर

Singer Kanika Kapoor : Corona Virus spread through kanika Kapoor in Lucknow
कनिका कपूर कानपुर भी गई थीं और अपने रिश्तेदार संजय कपूर की गृहप्रवेश पार्टी में शामिल हुई थीं। पार्टी में करीब 25 लोग मौजूद थे। सभी अब दहशत में हैं। वहीं, इसके बाद अब लखनऊ में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या नौ हो गई है। शुक्रवार को खुर्रमनगर के तीन और महानगर की एक महिला में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित मरीजों के घर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। मरीजों को केजीएमयू ले जाया गया। इसके पहले गुरुवार को दो लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। 

अब शहरवासियों को कोरोना के संक्रमण से बचाव पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आने वाले 15-20 दिन बेहद संवेदनशील हैं। राजधानी ही नहीं प्रदेशभर में मिल रहे कोरोना मरीजों को लेकर चिकित्सा विशेषज्ञों में भी मंथन का दौर चल रहा है। सबका जोर भीड़ रोकने पर है। उनका तर्क है कि जब लोगों का आना-जाना कम होगा तो इस वायरस का फैलाव भी कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed