Coronavirus in UP Live Updates: प्रदेश में कोरोना के 15 नए मरीज मिले, 96 पहुंची कुल संख्या
{"_id":"5e8164b38ebc3e775269b7d0","slug":"corona-virus-outbreak-in-india-latest-updates-of-up-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in UP Live Updates: प्रदेश में कोरोना के 15 नए मरीज मिले, 96 पहुंची कुल संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 30 Mar 2020 11:00 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 30 Mar 2020 11:00 PM IST
खास बातें
उत्तर प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस के 15 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद सूबे में संक्रमितों की संख्या 96 पहुंच गई है। वहीं, कोरोना वायरस पॉजिटिव तीन मरीज ठीक हुए हैं जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इनमें से दो नोएडा और एक आगरा का मरीज है। यहां पढ़ें उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट-
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:50 PM, 30-Mar-2020
बसपा नेता सतीश मिश्रा सांसद निधि से देंगे एक करोड़
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र ने अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपये कोरोना महामारी से बचाव के लिए देने का एलान किया है।उन्होंने राज्यसभा की सांसद क्षेत्र विकास निधि कमेटी के चेयरमैन को पत्र लिखकर यह जानकारी दे दी है। वहीं, प्रदेश के वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने कोरोना से बचाव के लिए अपनी विधायक निधि से 50 लाख रुपये दिए हैं। यह राशि अमेठी और उन्नाव में बराबर-बराबर खर्च की जाएगी। इस बाबत उन्होंने पत्र जारी कर दिया है।10:40 PM, 30-Mar-2020
यूपी: सरकारी काम करने वाली बैंक शाखाओं व कोषागार की रामनवमी की छुट्टी रद्द
प्रदेश सरकार ने शासकीय कार्य करने वाली बैंक शाखाओं और कोषागारों में 2 अप्रैल को रामनवमी का सार्वजनिक अवकाश रद्द कर दिया है। प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन जितेंद्र कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि किसानों और गरीबों के खातों में डीबीटी के माध्यम से रकम भेजी जानी है। इसलिए 2 अप्रैल को शासकीय कार्य करने वाली बैंक शाखाएं सामान्य दिनों की तरह खुली रहेंगी। इसी तरह उस दिन कोषागार भी खुले रखने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
07:40 PM, 30-Mar-2020
लॉकडाउन को लेकर मेरठ में विवाद, पथराव में छह लोग घायल, तीन गिरफ्तार
कोरोना वायरस के चलते सरकार द्वारा लॉकडाउन कराने के बावजूद भी कुछ लोग रुक नहीं रहें हैं। लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर सोमवार को लिसाड़ी गेट की तारापुरी में मारपीट और पथराव हो गया। जिसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।06:31 PM, 30-Mar-2020
मेरठ में फिर मिले छह नए मरीज, संख्या बढ़कर हुई 19
मेरठ के लिए फिर से एक बुरी खबर आई है। शहर में कोरोना के छह नए मरीज मिलने से लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। उधर, स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। जनपद में अब तक कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 19 हो गई है। मेरठ में आज यानी सोमवार को 35 लोगों की जांच हुई है। जिनमें से अभी तक छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या से लोगों में दहशत पैदा होने लगी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस- प्रशासन उन लोगों की तलाश में जुटा हुआ है। जो इन मरीजों के संपर्क रहे हैं।मेरठ में ऐसे फैला कोरोना
अधिकारियों का कहना है कि खुर्जा के रहने वाले शख्स के महाराष्ट्र से आकर मेरठ में रहने के दौरान यह वायरस फैला है। सभी पॉजिटिव मरीजों को अलग वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार आठ लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद जिन- जिन इलाकों के ये मरीज रहे हैं। उन्हें धीरे- धीरे सील किया जा रहा है।
06:17 PM, 30-Mar-2020
सीएम योगी ने लगाई नोएडा के डीएम की क्लास
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी को जमकर फटकार लगाई है। सीएम योगी कोरोना वायरस को लेकर की गई तैयारियों से नाराज थे। वहीं, नोएडा डीएम ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है और तीन महीने की छुट्टी मांगी है। मुख्यंमत्री ने जिलाधिकारी से कहा कि आप काम कम करते हो, बात ज्यादा करते हो, इसी तरह सीएमओ को भी लताड़ लगाई, उनसे कहा कि तुम तो कुछ काम ही नहीं करते हो। सीएम योगी नोएडा की व्यवस्था से खासे नाराज हैं।05:38 PM, 30-Mar-2020
यूपी में संक्रमितों की संख्या हुई 88
यूपी के प्रधान स्वास्थ्य सचिव एएम प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 88 नमूनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 14 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। गौतमबुद्धनगर में अधिकतम 36 मामले सामने आए हैं। जबकि मेरठ में 13 मरीज सामने आए हैं।#COVID19 cases rise to 88 including 14 cured in Uttar Pradesh. Maximum 36 cases have been reported in Gautam Budh Nagar following by Meerut (13). Thus, 50 per cent cases reported in two clusters where containment exercise is underway: UP Principal Health Secretary AM Prasad pic.twitter.com/dapEyd8TYA
— ANI UP (@ANINewsUP) March 30, 2020
विज्ञापन
विज्ञापन
04:49 PM, 30-Mar-2020
ग्रेटर नोएडा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, ले रहे समीक्षा बैठक
नोएडा में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लेते हुए सोमवार को यहां का दौरा किया। वह विशेष विमान से सोमवार दोपहर करीब दो बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे, और वहां से हेलिकॉप्टर से गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां सीएम योगी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं।जीबीयू में चल रही बैठक में डीएम बीएन सिंह, कमिश्नर आलोक सिंह, नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी, ग्रेटर नोएडा ओर यमुना अथॉरिटी के सीईओ मौजूद हैं।नोएडा में अब तक 32 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं जो प्रदेशभर में सबसे ज्यादा हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार को मेरठ, गाजियाबाद और आगरा जाएंगे। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे को पहले ही नोएडा भेज दिया गया था।
04:45 PM, 30-Mar-2020
कोरोना मरीज के घर को ही बना दिया क्वारंटीन सेंटर, सैनिटाइज कर बाहर से किया बंद
आगरा में कॉलेज संचालक के बेटे में कोरोना वायरस का संक्रमण मिलने के बाद उनके घर को ही क्वारंटीन सेंटर बना दिया गया है। इसमें सभी परिजन 14 दिन तक रहेंगे। इनके नमूनों की भी जांच कराई जाएगी। उधर, मरीज का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज के घर को सैनिटाइज कर बाहर से बंद कर दिया है। घर के आसपास भी टीम ने सैनिटाइज किया है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों की जांच के लिए स्वास्थ्य सर्वे भी किया जाएगा। लोगों से बाहर न निकलने की अपील की गई है।04:19 PM, 30-Mar-2020
लखनऊ: दसवें दिन मिला कोरोना का पॉजिटिव केस
राजधानी लखनऊ में 10 दिन बाद कोरोना का एक नया मामला आया है। कनाडा से आनी वाली एक महिला डॉक्टर की सास की रिपोर्ट पहले निगेटिव आई थी पर सोमवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इसके पहले लखनऊ वासियों के लिए रविवार का दिन भी राहत भरा रहा। यहां नौवें दिन भी कोई मरीज पॉजिटिव नहीं मिला था।04:01 PM, 30-Mar-2020