फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona virus Covid patients increased in UP, 29 new cases

कोरोना वायरस: यूपी में बढ़े कोविड मरीज, 29 नए केस, एक्टिव केस हुए 139, छह डिस्चार्ज

Sun, 05 Dec 2021 11:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 05 Dec 2021 11:34 PM IST
सार

प्रदेश में 24 घंटे के दौरान 174079 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 29 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें सर्वाधिक 10 मरीज मथुरा में मिले हैं। 

विज्ञापन
Corona virus Covid patients increased in UP, 29 new cases
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में फिर से बढोत्तरी शुरू हो गई है। रविवार को 29 नए मरीज मिले हैं, जबकि छह डिस्चार्ज हुए हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 139 हो गई है।
विज्ञापन


प्रदेश में 24 घंटे के दौरान 174079 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 29 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें सर्वाधिक 10 मरीज मथुरा में मिले हैं। इसके अलावा लखनऊ में पांच, गौतमबुद्ध नगर में दो, बरेली में चार, गाजियाबाद में एक, कानपुर नगर में दो, वाराणसी में दो, गोरखपुर में एक, संभल में एक, शामली में एक मरीज मिला है।
विज्ञापन


एक्टिव 139 केस में गौतमबुद्ध नगर में 23, लखनऊ में 23 और मथुरा में 22 मरीज है। अन्य जिलों में 10 से कम मरीज हैँ। इसी तरह 39 जिले में एक भी एक्टिव केस नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन लाख 82 हजार लोगों का टीकाकरण
प्रदेश में रविवार को तीन लाख 82 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ है। अब कुल टीकाकरण 16 करोड़ 77 लाख 72 हजार से अधिक हो गया है। इसमें 11 करोड़ 45 लाख को पहली और पांच करोड़ 32 लाख को दोनों डोज दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed