{"_id":"5ffdbcc58ebc3e2e511cb4e0","slug":"corona-vaccine-under-high-security-lucknow-news-lko5594796171","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीनों के साए में रखवाई गई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीनों के साए में रखवाई गई वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगीनों के साए में रखी गई कोरोना की वैक्सीन
लखनऊ। कोरोना वैक्सीन रखने के लिए बनाए गए डिपो पर फोर्स तैनात कर दी गई है। कमरे से लेकर बाहर तक सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। कक्ष की हर गतिवधि कैमरे में कैद होगी।
कोरोना वैक्सीन को लेकर सिल्वर जुबली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टेट डिपो बना है। यहां वैक्सीन रख दी गई है। कमरे को सील कर बाहर फोर्स लगा दी गई है। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। इसी तरह ऐशबाग में बने डिपो में पर 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी और एक यूनिट पीएसी तैनात की गई है। परिसर के बाहर भी पुलिस की निगरानी है। पीएसी के जवान गश्त कर रहे हैं। यहां लगे आठ सीसीटीवी कैमरों से परिसर के आसपास आने जाने वालों की पूरी जानकारी मिलती रहेगी। इसी तरह जिला मुख्यालय से शहरी एवं ग्रामीण इलाके में वैक्सीन भेजे जाने पर सभी कोल्ड चेन सेंटरों पर पुलिस तैनात रहेगी। सीएमओ ने बताया कि कोल्ड चेन सेंटर की सुरक्षा को लेकर पुलिस एवं प्रशासन को पत्र भेजा जा चुका है। सभी सेंटरों की निगरानी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई है। जिस दिन सब सेंटर पर वैक्सीन भेजी जाएगी, उससे कुछ घंटे पहले संबंधित क्षेत्र की पुलिस को सूचना भेज दी जाएगी।
नोडल प्रभारियों ने किया मौका मुआयना
वैक्सीन आने की जानकारी मिलने के बाद सीएमओ खुद अपने कार्यालय से पूरी टीम से स्थिति की जानकारी लेते रहे। ऐशबाग में बने डिपो से लेकर कोल्ड चेन सेंटर तक अधिकारियों से व्यवस्थाएं दुरुस्त कराईं। दोपहर बाद सीएमओ कार्यालय से सभी सेंटरों के लिए एक-एक नोडल प्रभारी मौका मुआयना करने के लिए भेजे गए। एसीएमओ डॉ. एमके सिंह ने बताया कि दोपहर दो बजे तक सभी जगह की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं। यदि सभी सेंटर पर एक साथ वैक्सीन भेज दी जाए तो भी किसी तरह की अव्यवस्था नहीं होगी।