फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona vaccine dry run in six institute in Lucknow.

लखनऊ के 6 अस्पतालों में हुआ वैक्सीनेशन का ट्रायल, 5 जनवरी से चलाया जाएगा पूरे प्रदेश में ड्राई रन अभियान

Sat, 02 Jan 2021 01:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 02 Jan 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine dry run in six institute in Lucknow.
लोहिया इंस्टीट्यूट में डॉ भुवन चंद्र को कोविड-19 वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : amar ujala

कोरोना टीकाकरण की तैयारियों को परखने के लिए राजधानी लखनऊ में शनिवार को छह स्थानों पर पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) किया जा रहा है। इसके बाद 05 जनवरी से पूरे प्रदेश में ड्राई रन अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश में टीकाकरण के लिए कोल्ड चेन और भंडारण क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। वैक्सीन रखने वाले स्थानों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राजधानी में केजीएमयू, लोहिया संस्थान, एसजीपीजीआई, सीएचसी माल, मलिहाबाद और सहारा हॉस्पिटल में चलाया जाएगा। इसमें कोविड-19 टीकाकरण के लिए तय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए टीकाकरण करने का पूर्वाभ्यास होगा।
विज्ञापन


कोविड वैक्सीन जल्द ही आने वाली है। इसे चरणबद्ध तरीके से लगाना है, इसलिए पूरी तैयारियों को पहले से ड्राई रन के माध्यम से जांचा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने को-विन पोर्टल पर डाटा की जांच, मरीज के पंजीकरण और टीकाकरण करने का ड्राई रन 21 से 24 दिसंबर तक किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की सराहना की

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने उत्तर प्रदेश में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की सराहना की है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर सर्वे के माध्यम से अब तक 15 करोड़ लोगों तक पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हाल लिया है। इसके माध्यम से संक्रमण को नियंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पहला राज्य है जहां 2.40 करोड़ से अधिक जांचें की गई हैं। इनमें लगभग एक करोड़ आरटीपीसीआर से हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed