फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona testing stop in civil hospital

सिविल अस्पताल में कोरोना जांच ठप, नमूने लेने के लिए वॉयल खत्म होने से बढ़ी परेशानी

Sat, 06 Mar 2021 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Corona testing stop in civil hospital
सिविल अस्पताल में कोरोना जांच ठप पड़ी है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी में आने वाले मरीजों को जांच के लिए दूसरे सेंटर जाना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि नमूने लेने के लिए वॉयल खत्म होने से परेशानी हुई है। वॉयल की मांग अफसरों को भेज दी गई है, जल्द ही दोबारा जांच शुरू होगी।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में हर रोज करीब 100 से अधिक लोगों की आरटीपीसीआर जांच का नमूना लेकर केजीएमयू भेजा जाता था। अस्पताल में बीते दो दिन से जांच ठप पड़ी है। शुक्रवार को कई मरीज जांच के लिए पहुंचे, मगर उन्हें निराश लौटना पड़ा। सबसे बड़ी बात यह है कि कई मरीज बड़े संस्थानों में सर्जरी से पहले यहां पर जांच करवाते थे। वहीं अस्पताल की इमरजेंसी में अब भर्ती होने वाले मरीजों की एंटीजेन जांच का दावा अफसर कर रहे हैं। सीएमएस डॉ. एसके नंदा ने बताया किट आते ही जांच दोबारा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed