फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona started increasing in Lucknow, four new patients were found, number of active cases increased to 12

Lucknow News : लखनऊ में बढ़ने लगा कोरोना, चार नए मरीज मिले, एक्टिव केस की संख्या हुई 12

Sun, 19 Mar 2023 07:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 19 Mar 2023 07:41 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. मनोज ने बताया अलीगंज में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। यहां पर दो महिलाएं कोविड पॉजिटिव आई है। वहीं आलमबाग इलाके से एक पुरुष व सरोजीनगर इलाके से महिला पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
Corona started increasing in Lucknow, four new patients were found, number of active cases increased to 12
लखनऊ में कोरोना से संक्रमित चार मरीज मिले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ शहर में कोरोना मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसे में सर्तकता बेहद जरूरी है। रविवार को अलग-अलग इलाकों से कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि सभी मरीज होम आईसोलेशन में है। टीम जरिए उनकी सेहत की निगरानी की जा रही है। जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब 12 हो गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। अफसरों का कहना है ऐतिहात बरतना जरूरी है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. मनोज ने बताया अलीगंज में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। यहां पर दो महिलाएं कोविड पॉजिटिव आई है। वहीं आलमबाग इलाके से एक पुरुष व सरोजीनगर इलाके से महिला पॉजिटिव आई है। मरीज पॉजिटिव आए हैं उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है। सभी मरीजों को दवा किट भेज दी गई है। सभी मरीज कोविड कमांड सेंटर से संपर्क में रखे गए हैं। किसी भी मरीज में परेशानी बढ़ने पर उसे अस्पताल में शिफ्ट कराया जाएगा। सीएमओ ने बताया लोग मास्क जरूर लगाए और भीड़ भाड़ वाले स्थान में जाने से बचे। सामाजिक दूरी का पालन जरूर करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed