फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   corona report of old man found positive after death

लखनऊ में ऐशबाग के बुजुर्ग की मौत के बाद पॉजिटिव आई रिपोर्ट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
corona report of old man found positive after death
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में ऐशबाग निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। आननफानन में इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। अस्पताल को सैनिटाइज कराया जा रहा है। ऐशबाग के रहने वाले बुजुर्ग को बेहोशी की हालत में तीमारदार बृहस्पतिवार रात अस्पताल लाए थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। इमरजेंसी ओपीडी में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया था। वार्ड में उनका इलाज शुरू हुआ, लेकिन उनकी मौत हो गई। उनका नमूना लेकर जांच के लिए केजीएमयू भेजा गया था। शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही बुजुर्ग की मौत हो गई थी। तीमारदारों ने बताया था कि वह काफी समय से स्वांस रोग से पीड़ित थे। उनका इलाज भी चल रहा था। बहरहाल, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों की जांच कराई जा रही है। सैनिटाइजेशन का भी काम चल रहा है। मामले की जानकारी सीएमओ ऑफिस को भेज दी गयी है। रिपोर्ट आने के बाद सौंपा शव सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट आने से पहले शव परिवारीजनों को नही दिया गया था। शनिवार सुबह परिवारीजनों को शव सौंपा गया। परिवारीजनों को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के निर्देश दिए गए। सीएमओ डॉ. नरेंद ने बताया कि अंतिम संस्कार में शामिल लोगों की सूची बनाई जाएगी। सभी को क्वारंटीन करने के साथ ही उनकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed