फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona positive woman gives birth to a child in Bahraich.

सफलता: कोरोना संक्रमित गर्भवती ने बच्चे को दिया जन्म, अब दोनों स्वस्थ

Wed, 06 May 2020 07:59 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Wed, 06 May 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
Corona positive woman gives birth to a child in Bahraich.
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच बहराइच से एक राहत भरी खबर आई है। कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला को बुधवार सुबह अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। उसे चित्तौरा लेवल-1 अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के कोविड डेडिकेटेड वार्ड में शिफ्ट किया गया। वहां महिला का चिकित्सकों की टीम ने इलाज शुरू किया। देर शाम सफल ऑपरेशन के बाद महिला ने एक नवजात बच्चे को जन्म दिया। अब जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। जिलाधिकारी ने सफल ऑपरेशन करने वाली टीम और अस्पताल प्रशासन को बधाई दी है।

विज्ञापन


मंगलवार को पैथकाइंड लैब से जारी की गई रिपोर्ट में एक वृद्ध महिला और दूसरी गर्भवती महिला के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला बख्शीपुरा की रहने वाली कोरोना पॉजिटिव महिला को प्रशासन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चित्तौरा के कोविड लेवल-1 अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला लगभग नौ माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह उसे अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। जिस पर चित्तौरा के चिकित्सक डॉ. अब्दुल हन्नान ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी शंभु कुमार के निर्देश पर महिला को बालार्क ऋषि चिकित्सालय के कोविड डेडिकेटेड वार्ड में लाकर भर्ती किया गया। सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि सुबह से ही स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके मिश्रा व एनस्थेटिस्ट डॉ. प्रमोद की देखरेख में गर्भवती महिला का इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद महिला को अधिक पीड़ा हुई। उसे एनेस्थीसिया देकर बेहोश किया गया। शाम पांच बजे के करीब चिकित्सकों की टीम ने सफलता के साथ महिला का ऑपरेशन किया। सीएमओ ने बताया कि महिला ने पुत्र को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। जिलाधिकारी शंभु कुमार ने कोरोना संक्रमित महिला का ऑपरेशन करने वाली चिकित्सा टीम और अस्पताल प्रशासन को बधाई दी है।

एक साथ रहेंगे महिला और बच्चा

मेडिकल कॉलेज के कोविड डेडीकेटेड वार्ड में ही अस्पताल प्रशासन की ओर से बच्चे का इलाज करने की व्यवस्था की गई है। सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह व सीएमएस डॉ. डीके सिंह ने बताया कि बच्चे को रखने के लिए सभी व्यवस्थाएं वार्ड में ही कर दी गई हैं। अब महिला और बच्चा दोनों एक साथ रहेंगे। महिला की क्वारंटीन अवधि यहीं पूरी कराई जाएगी। उसके निगेटिव मिलने पर ही घर जाने की अनुमति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed