फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona: more than three lakhs healthy, found 5234 new corona positive

कोरोना : तीन लाख से अधिक हुए स्वस्थ, मिले 5234 नए कोरोना पॉजिटिव

Thu, 24 Sep 2020 09:20 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 24 Sep 2020 09:20 AM IST
विज्ञापन
Corona: more than three lakhs healthy, found 5234 new corona positive
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
यूपी में बुधवार को 5234 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। वहीं 6506 लोगों को स्वास्थ्य लाभ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस तरह अब तक प्रदेश में 3,02,689 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इस समय प्रदेश में 61,698 एक्टिव मरीज हैं। अब तक कुल 5299 मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। प्रदेश में मरीजों का रिकवरी रेट इस समय 81.88 प्रतिशत है। प्रदेश की कुल जनसंख्या का मात्र 0.2 प्रतिशत ही संक्रमित हुआ है।
विज्ञापन

 
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि यूपी ने मंगलवार को 1,65,565 नमूनों की जांच करके एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। अब तक प्रदेश में 89,92,424 नमूनों की जांच हो चुकी है।  
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को लखनऊ में 825, कानपुर में 274, प्रयागराज 292, गोरखपुर 179, गाजियाबाद 205, वाराणसी 266, नोएडा 152, बरेली 131, मेरठ  175, मुरादाबाद 137, अलीगढ़ 135, झांसी 94, सहारनपुर 66, बाराबंकी 71, बलिया 33, अयोध्या 74, देवरिया 28, शाहजहांपुर 78, आगरा 104, जौनपुर 43, रामपुर 17, कुशीनगर 37, महराजगंज 28, लखीमपुर खीरी 152, आजमगढ़ 36, मुजफ्फरनगर 65, हरदोई 61, मथुरा 27, इटावा 56, गाजीपुर 48, गोंडा 73, बुलंदशहर 38, प्रतापगढ़ 74, सीतापुर 53, पीलीभीत 21, बस्ती 33, उन्नाव 35, सुल्तानपुर 25, सिद्धार्थनगर 19, चंदौली 75, बहराइच 16, बिजनौर 16, मैनपुरी 41, बदायूं 28, सोनभद्र 34, रायबरेली 45, फिरोजाबाद 39, हापुड़ 43, संत कबीरनगर 23, अमरोहा 21, कन्नौज 16, ललितपुर 38, मिर्जापुर 47, अमेठी 20, मऊ 23, शामली 29, फर्रुखाबाद 34, संभल 14, फतेहपुर 20, औरैया 25, जालौन 51, बांदा 36, एटा 32, कानपुर देहात 05, भदोही 27, बलरामपुर 08, कौशांबी 19, अंबेडकरनगर 22, कासगंज 6, बागपत 6, चित्रकूट 17, हमीरपुर 10, हाथरस 14, श्रावस्ती 15 और महोबा में 8 मरीज मिले हैं। इसके अलावा 87 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed