फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona infection reached new areas due to Jamaat in UP

यूपी : जमात के कारण नए इलाकों में पहुंचा कोरोना संक्रमण, खैराबाद इलाका सील

Tue, 07 Apr 2020 01:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 07 Apr 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Corona infection reached new areas due to Jamaat in UP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में अब तक महामारी से अछूते रहे सीतापुर जिले में भी जमात की वजह से कोरोना ने दस्तक दे दी है। सीतापुर में दिल्ली तब्लीगी जमात से आए आठ मौलानाओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी को क्वारंटीन सेंटर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैराबाद में भर्ती कराया गया है। ये जमाती अस्पताल में माहौल भी खराब कर रहे हैं।वहीं खैराबाद व आसपास के इलाकों को तीन किलोमीटर के दायरे को नौ अप्रैल तक सील कर दिया गया है। लखनऊ में भी जमातियों के संपर्क में आए पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैनपुरी में कोरोना पॉजिटिव जमातियों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। शामली में आए एक और जमाती की प्राथमिक जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन


अलीगढ़ में पकड़े गए जमाती
जमातियों के तलाशी अभियान में अलीगढ़ की ऊपरकोट कोतवाली के गोविंद नगर की फैज मस्जिद में पकड़े गए फिरोजाबाद के 10 जमातियों और मस्जिद इमाम-प्रबंधक पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


कानपुर में जमाती व उसके संपर्क में आया शख्स पॉजिटिव
 क्वारंटीन सेंटर में रखे गए कानपुर के एक जमाती व उसके संपर्क में आए एक शख्स की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई। जमाती को नौबस्ता के मछरिया स्थित मस्जिद से पकड़ा गया था। दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज घाटमपुर का रहने वाला है। वह जमाती के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। कानपुर में अब तक मिले 10 पॉजिटिव में से आठ जमाती हैं। कानपुर देहात जिले में गजनेर क्षेत्र में तबलीगी जमात के लोगों के संपर्क में आए 36 लोग चिह्नित किए गए थे। इनमें से चार भाग गए थे, जिसमें से दो को पकड़ लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी में 24 जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव 
दीनदयाल अस्पताल में भर्ती वाराणसी के 29 में से 24 जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 5 की रिपोर्ट बाकी है। इसके अलावा दिल्ली में वाराणसी के 15 जमाती क्वारंटीन हैं। आजमगढ़ में कोरोना संदिग्ध मिले तीन जमातियों के साथ रहने वाले जमाती युवक को प्रशासन ने रविवार की रात मऊ के मिर्जाहादीपुरा मुहल्ले से पकड़ लिया, उसे क्वारंटीन किया गया है। आजमगढ़ जनपद को शासन की ओर से अतिसंवेदनशील घोषित करने के बाद डब्ल्यूएचओ की टीम सोमवार को मुबारकपुर सीएचसी पहुंची। जौनपुर में निजामुद्दीन की तब्लीगी जमात में भाग लेने वाला एक और जमाती सोमवार को मिला। मऊ में 48 की जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। दो पॉजिटिव मिले हैं। अन्य की रिपोर्ट का इंतजार है। भदोही में 11 बांग्लादेशी समेत 14 अभी क्वारंटीन चल रहे हैं। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।

अमरोहा में 135 जमाती क्वारंटीन
अमरोहा में जो 200 लोग क्वारंटीन किए गए हैं उनमें से 135 लोग जमात से जुड़े हैं। बाहरी राज्यों से आए 9718 लोग तथा विदेश से आए 197 लोग होम क्वारंटीन किए गए हैं। मुरादाबाद के नर्वदा हास्टल में क्वारंटीन किए गए 23 जमातियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल उन्हें क्वारंटीन ही रखा गया है। 

संतकबीरनगर में नौ व कुशीनगर में दो और जमाती चिह्नित
संतकबीरनगर में दिल्ली मरकज से आए जिले में नौ और जमाती दुधारा क्षेत्र में सोमवार को मिले। सभी को अपने घरों पर 14 दिन तक क्वारंटीन रहने का सुझाव दिया गया। कुशीनगर में तब्लीगी जमात के दो सदस्य पकड़े गए हैं। दोनों असम प्रांत के रहने वाले हैं। इनके साथ रहे तीन स्थानीय लोगों तथा इन्हें सुरक्षित जगह तक पहुंचाने वाले एक व्यक्ति की भी पहचान की गई है। सभी को जांच के लिए आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया है। महराजगंज में तब्लीगी जमात से संबंधित तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनके साथ ट्रेन में सफर करने वालों की भी तलाश हो रही है। इसमें कुशीनगर के दो परिवार भी चिन्हित हुए हैं।

शामली में पांच जमाती पॉजिटिव
शामली में झिंझाना में क्वारंटीन सेंटर पर रखे गए पांच जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें भी रात में कोविड अस्पताल झिंझाना में भर्ती कराया गया है। मेरठ में 443 जमाती निगरानी में, इनमें 321 निजामुद्दीन से आए हुए हैं। 12 पॉजिटिव आ चुके हैं। मुजफ्फरनगर में मस्जिदों मदरसों समेत 37 स्थानों पर 410 जमाती क्वारंटीन किए गए हैं। सहारनपुर में सूचनाओं के आधार पर कोरोना सर्विलांस टीमों ने दो दिन में ही 300 से ज्यादा जमातियों को कोरंटीन कियाहै। 

अन्य राज्यों में भी जमातियों से मुसीबत

जम्मू-कश्मीर : तब्लीगी जमात के और पांच कोरोना पॉजिटिव
जम्मू/श्रीनगर। तब्लीगी जमात से जुड़े व उनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने का काम जारी है। कुपवाड़ा में चिह्नित 14 जमात के लोगों में पांच पॉजिटिव पाए गए हैं। उधमपुर में 40, कठुआ में 18 लोगों का पता चला है। राजोरी में अब तक 32 चिह्नित हुए हैं। जम्मू कश्मीर में मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 106 पर पहुंच गया है। 

हिमाचल : 64 जमातियों में 52 खुद आए सामने, अब तक 97 पर एफआईआर
हिमाचल में सोमवार को 64 और जमाती सामने आए हैं। डीजीपी की सख्त कार्रवाई के अल्टीमेटम के बाद 52 ने खुद  जानकारी दी जबकि 12 लोगों के खिलाफ सूचना छिपाने पर एफआईआर दर्ज की गई है। अभी तक 97 जमातियों के खिलाफ 19 मामले दर्ज हो चुके हैं। 

उत्तराखंड: अल्मोड़ा में कई मुस्लिम इलाके सील
अल्मोड़ा जिले की रानीखेत में रविवार को कोरोना पॉजिटिव का पहला मामला सामने आने के बाद सोमवार को रानीखेत पुलिस ने पांच हजार की आबादी वाले मुस्लिम इलाके सुदामापुरी, कुरैशियान मोहल्ला और लोअर मॉल को सील कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed