फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona graf down and beds become available in hospital

कोरोना का ग्राफ गिरते ही खाली पड़े अस्पतालों में बेड

Tue, 20 Oct 2020 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Corona graf down and beds become available in hospital
कोरोना मरीजों का ग्राफ गिरा, अस्पतालों में खाली हुए बेड
विज्ञापन

राजधानी में कोरोना मरीजों की तादाद कम होने से लेवल 1 से 3 तक के अस्पतालों में बेड का संकट भी काफी हद तक दूर हो गया है।
ऐसे में अब केजीएमयू, पीजीआई, लोहिया संस्थान में किसी मरीज को भर्ती करने के लिए अब सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ रही है।
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि होम आइसोलेशन के चलते भी मरीजों की संख्या कम होने से अब बेड के लिए किसी को परेशानी नहीं होगी।
शहर के सरकारी से लेकर निजी कोविड सेंटर में मिलाकर लेवल 3 के अस्पतालों में 1386 बेड की क्षमता है। इसमें से करीब 735 बेड खाली पड़े हैं। यहां जो मरीज भर्ती हैं, वे आईसीयू व वेंटिलेटर पर हैं। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर के मुताबिक, लेवल 1 से 3 तक के अस्पतालों में बेड की कमी नहीं है।

लोकबंधु में दस गुना कम हुए मरीज
लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों का आंकड़ा करीब दस गुना कम हो गया है। सोमवार को यहां लेवल-1, लेवल-टू व आईसीयू में महज 25 मरीज भर्ती थे। पहले यह आंकड़ा 150 से 200 के आसपास था। वहीं, दस दिन से यहां मरीजों की तादाद 40 से अधिक नहीं जा रही है। अस्पताल क्के 255 बेड में से 230 खाली पड़े हैं। सीएमएस डॉ. अमिता यादव के मुताबिक, करीब तीन माह बाद मरीजों की संख्या इतनी कम है। तीन मरीज ही आईसीयू में हैं। यहां वेंटिलेटर भी खाली हैं। पीजीआई के 200 बेडों में से 50 तो केजीएमयू में 500 में से 221 बेड खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

लेवल 3 ग्रेड के अस्पताल का आंकड़ा
संस्थान बेड की क्षमता खाली बेड
एरा मेडिकल कॉलेज 400 324
लोहिया संस्थान 133 60
पीजीआई 200 50
केजीएमयू 500 221
विवेकानंद अस्पताल 90 67
मेदांता 20 00
सहारा 23 11
अपोलो 20 2
लेवल 2 ग्रेड अस्पताल का आंकड़ा
संस्थान बेड की क्षमता खाली बेड
इंटीग्रल इंस्टीट्यूट 300 275
प्रसाद इंस्टीट्यूट 225 225
टीएसएम इंस्टीट्यूट 250 235
लोकबंधु अस्पताल 255 230
हिंद हॉस्पिटल 525 522
जेपी हॉस्पिटल 11 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed