{"_id":"60d4c7a28ebc3e2d5a4b4b0d","slug":"corona-gonda-desk-news-lko5839902113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण की थम रही रफ्तार,35 संक्रमित बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण की थम रही रफ्तार,35 संक्रमित बचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में थमती जा रही है। हर रोज मिलने वाले संक्रमितों की संख्या में कमी आने के साथ ही कोरोना से मरने वालों का सिलसिला भी थमता जा रहा है।
गुरुवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुुई, वहीं सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या सिमटकर 35 ही रह गई है। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार दो नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। जबकि सात कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं।
कोरोना की रिकवरी दर को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि नागरिकों ने संयम का परिचय देते हुए कोरोना नियमों का पालन किया तो आने वाले दो पखवाड़ों में जिले को कोरोना संक्रमण से निजात मिल सकती है। संक्रमण में कमी के साथ ही जिले में कैंपों की संख्या बढ़ाकर टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। गांवों से लेकर शहरों तक कैंप लगाकर बिना पूर्व पंजीकरण के 18 वर्ष से ऊपर सभी नागरिकों को कोरोना टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
इनसेट-
जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर एक नजर
सक्रिय कोरोना संक्रमित -35
अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्रमित -17
अब तक कुल कोरोना संक्रमित -12,228
अब तक ठीक हुए कोरोना संक्रमित -11,935