फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona crisis: Tejas Express between Lucknow and New Delhi canceled again

कोरोना संकट : लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस नौ से फिर निरस्त

Tue, 06 Apr 2021 07:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 06 Apr 2021 07:07 PM IST
सार

  • देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस 9 अप्रैल से फिर निरस्त की जा रही है।
  • कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आईआरसीटीसी ने यह फैसला लिया है।
  • भारतीय रेलवे ने महाराष्ट्र से पूर्वांचल के लिए पांच विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें मुंबई से गोरखपुर के लिए दो, पटना व दरभांगा के लिए एक-एक ट्रेन शामिल है।
  • मध्य रेलवे के मुताबिक कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच इन विशेष ट्रेनों को चलाया गया है ताकि अपने घर लौटने के इच्छुक लोग इनकी मदद से समय पर अपने शहर पहुंच जाएं।

विज्ञापन
Corona crisis: Tejas Express between Lucknow and New Delhi canceled again
तेजस एक्सप्रेस

विस्तार

देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस 9 अप्रैल से फिर निरस्त की जा रही है। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आईआरसीटीसी ने यह फैसला लिया है। मंगलवार को आईआरसीटीसी उत्तर क्षेत्र के मुख क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है। इसलिए लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को 9 अप्रैल से अगले आदेश तक निरस्त करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि अभी 14 फरवरी से ही तेजस एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में चार दिन शुरू किया गया था। इधर, होली की भीड़ को लेकर गत 25 मार्च से चार अप्रैल तक इसका संचालन प्रतिदिन हो रहा था।
विज्ञापन


इसके अलावा, यात्रियों को राहत देते हुए भारतीय रेलवे ने महाराष्ट्र से पूर्वांचल के लिए पांच विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें मुंबई से गोरखपुर के लिए दो, पटना व दरभांगा के लिए एक-एक ट्रेन शामिल है। एक विशेष ट्रेन पुणे से दानापुर के लिए चलेगी। मध्य रेलवे ने मंगलवार को इन विशेष ट्रेनों का विवरण जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य रेलवे के मुताबिक कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच इन विशेष ट्रेनों को चलाया गया है ताकि अपने घर लौटने के इच्छुक लोग इनकी मदद से समय पर अपने शहर पहुंच जाएं। इनमें मुंबई से गोरखपुर के लिए एक विशेष ट्रेन (01053) 13 व 20 अप्रैल को शाम 4:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलेगी और अगले दिन तड़के 2 बजे  गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं 15 व 22 अप्रैल को यही ट्रेन (01054) गोरखपुर से अगले दिन शाम 4:30 बजे चलेगी और अगले दिन रात 11:45 पर मुंबई पहुंचेगी। वहीं पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन (01401) 9,11,16,18 अप्रैल को शाम 4:15 बजे पुणे से चलकर अगले दिन रात 11:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।

ये होगी इन ट्रेनों की टाइमिंग

इसी तरह विशेष ट्रेन (01402) 11,13,18 व 20 अप्रैल को सुबह चार बजे दानापुर से चलकर अगले दिन दोपहर 12:05 बजे पुणे पहुंचेगी। मुंबई से पटना के लिए चलने वाली विशेष ट्रेन (01091) छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से 12, 15 व 19 अप्रैल को सुबह 11:05 बजे चलकर अगले दिन दोपहर ढाई बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (01092) पटना से 13,16 व 20 अप्रैल को शाम 4:20 बजे चलकर अगले दिन रात 11:30 पर छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पहुंचेगी।

इसके अलावा मुंबई गोरखपुर के लिए एक विशेष ट्रेन (01093) 7,12,14,19 अप्रैल को रात 11:30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से चलकर तीसरे दिन सुबह 11:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन  (01094) 9,14,16 और 21 अप्रैल को शाम 5:25 बजे गोरखपुर से चलकर तीसरे दिन देर रात 12:05 बजे छत्रपति सिंह महाराज टर्मिनल पहुंचेगी।

वहीं मुंबई से दरभंगा के लिए चलने वाली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन  (01097) 12 और 19 अप्रैल को सुबह 8:05 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलकर अगले दिन शाम 4:10 बजे दरभंगा पहुंचेगी। यह गाड़ी दरभंगा से  (01098) 13 और 20 अप्रैल को रात 7:20 बजे से चलेगी और तीसरे दिन सुबह 5:10 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed