{"_id":"5f74e48e8ebc3e9bb744baf0","slug":"corona-cases-less-than-500-after-49-days-lucknow-news-lko542882869","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः 49 दिनों बाद 500 से कम मिले कोरोना के मरीज, 11 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः 49 दिनों बाद 500 से कम मिले कोरोना के मरीज, 11 की मौत
Thu, 01 Oct 2020 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
लखनऊ में 49 दिनों बाद एक दिन में मिलने वाले कोरोना मरीजों का ग्राफ 500 से नीचे आया है। बुधवार को 487 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले 12 अगस्त को 475 संक्रमित मिले थे। वहीं, 11 मरीजों की मौत हो गई, जिनमें पांच लखनऊ के थे। 958 रोगियों ने कोविड से जंग जीत ली।
विज्ञापन
केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि चौक की 55 वर्षीय महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, 21 सितंबर को भर्ती कराए गए 29 वर्षीय मरीज की भी मौत हो गई। शाहजहांपुर के 22 साल के युवक की हार्ट अटैक से सांसें थम गईं। उसे 28 सितंबर की रात भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
रामनगर की 23 वर्षीय युवती ने दम तोड़ा
सुल्तानपुर से आए 65 साल के मरीज की भी सांसें थम गईं। बाराबंकी के रामनगर की 23 वर्षीय युवती ने दम तोड़ दिया। सेप्टीसीमिया से पीड़ित सुल्तानपुर की 24 साल की युवती की भी मौत हो गई। बाराबंकी के देवा निवासी 37 वर्षीय मरीज की सांसे उखड़ गईं। सिद्धार्थनगर के 25 साल के युवक ने भी दम तोड़ दिया।
यहां मिले मरीज
गोमतीनगर में 44, इंदिरानगर में 41, अलीगंज में 27, आशियाना में 26, मड़ियांव में 26, चिनहट में 23, आलमबाग में 21, रायबरेली रोड में 19, जानकीपुरम में 18, तालकटोरा में 15, महानगर में 14, कैंट में 12, चौक में 11, विकासनगर में 11, हसनगंज में 10, हजरतगंज में 10 व ठाकुरगंज में दस पॉजिटिव रोगी पाए गए।