{"_id":"5eb1cd808ebc3e90393c0873","slug":"cops-parrot-stolen89","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"न्याय के लिए पिंजरे में बंद कर लाया गया दरोगा का चोरी हुआ तोता, लेकिन इसके पहले ही...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय के लिए पिंजरे में बंद कर लाया गया दरोगा का चोरी हुआ तोता, लेकिन इसके पहले ही...
Wed, 06 May 2020 07:10 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
तोते को लेकर चली सुनवाई का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में रहने वाले पीएसी दरोगा रामकृपाल का पालतू तोता चोरी हो गया। तोता चोरी होने की जानकारी होते ही दरोगा की पत्नी ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पड़ोसी पर आरोप लगाया। मामला थाने तक पहुंचा। थाने में दोनों के बीच विवाद होने लगा तो प्रभारी निरीक्षक ने कहा तोता जिसके पास जाएगा उसका होगा ।
हालांकि पुलिस अभी कुछ कर पाती इसके पहले तोता थाने से उड़ गया। रामकृपाल अपने परिवार के साथ आशियाना की न्यू गरारा इलाके में रहते हैं। मंगलवार सुबह उनकी पत्नी ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी कि उनका पालतू तोता पड़ोसी ने चोरी कर लिया है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के सामने दोनों पक्ष भिड़ गए एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। मामला बिगड़ता देख पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर गई वहां पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों में कहासुनी जारी रही।
विज्ञापन
फैसला करने के लिए तोते को लाया गया थाने
दरोगा की पत्नी का आरोप था कि उनका तोता एक हफ्ते पहले पिंजरे से उड़ गया था जिसे चोरी कर पड़ोसी ने अपने पास रख लिया। मंगलवार सुबह उसे पिंजरे में रख कर ले जाते हुए देखा है।
दरवाजे के सामने आते ही तोता शोर मचाने लगा था। प्रभारी निरीक्षक संजय राय ने दोनों पक्ष की अलग-अलग बात सुनी। इसके बाद फैसला करने के लिए पिंजरे में बंद तोते को थाने लाया गया।
आशियाना इंस्पेक्टर संजय राय ने विवाद बढ़ने के बाद आरोपी से तोता लाने के लिए कहा। इंस्पेक्टर ने कहा कि तोता जिसका होगा उसके पास खुद ब खुद चला जाएगा।
इसके लिए पिंजरा सहित तोते को थाने लाया गया। पुलिस तोते को पिंजरे से बाहर निकालने की तैयारी कर रही थी इस बीच वह उड़ गया। तोता के उड़ जाने के बाद पीएसी के दरोगा की पत्नी और बेटी का रोना शुरू हो गया। काफी देर तक वह थाने में रोती रही।