{"_id":"575906784f1c1b41359c57fc","slug":"cop-s-wife-hangs-herself-from-bathroom-shower","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी से लौटने के बाद ऐसा क्या हुआ कि दरोगा की बीवी ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैष्णो देवी से लौटने के बाद ऐसा क्या हुआ कि दरोगा की बीवी ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 09 Jun 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में कृष्णानगर के गोपालनगर स्थित सौभाग्य अपार्टमेंट निवासी दरोगा अंजुल चतुर्वेदी की पत्नी राखी (36) ने बुधवार दोपहर बाथरूम के शॉवर से लटककर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर आई पुलिस ने फ्लैट की तलाशी ली लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
एसओ कृष्णानगर विजय कुमार यादव का कहना है कि दंपती के रिश्ते तनावपूर्ण चल रहे थे। बीते तीन दिन से दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था। इसी के चलते राखी ने आत्महत्या कर ली। अंजुल मूलरूप से मैनपुरी का रहने वाला है जबकि राखी बदायूं की थी। दोनों की शादी को 10 साल हो गए।
विज्ञापन
दोनों के सात साल की बेटी अंशी और चार साल का बेटा दिव्य हैं। अंजुल करीब ढाई साल से सुल्तानपुर पुलिस लाइन में तैनात है। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी पर घर आया और परिवार को लेकर वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गया था।
विज्ञापन
तीन दिन से हो रहा था झगड़ा
बीती 3 जून को ही सभी लौटकर आए थे। एसओ का कहना है कि वैष्णो देवी धाम से लौटने के बाद से ही पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। बुधवार सुबह भी रोजमर्रा की बातों को लेकर उनका झगड़ा हुआ।
इसके बाद कई बार कहासुनी हुई। दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे राखी नहाने के बहाने बाथरूम गई और दुपट्टे का फंदा बनाकर शॉवर से लटक गई। काफी देर तक बाथरूम का दरवाजा नहीं खुला तो बेटे दिव्य ने आवाज लगाई।
कई बार पुकारने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो दिव्य ने पिता को बताया। अंजुल ने दरवाजा तोड़ा तो राखी को फंदे से लटकता देख होश उड़ गए। उसने पुलिस को सूचना दी। राखी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।