{"_id":"64159e5828367774ec08a2c3","slug":"controversy-over-namaz-in-bhasha-university-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषा विवि: जुमे की नमाज बंद कराने का विवाद गहराया, छात्र बोले- एक कमरे में 10 साल से हो रही थी नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषा विवि: जुमे की नमाज बंद कराने का विवाद गहराया, छात्र बोले- एक कमरे में 10 साल से हो रही थी नमाज
Sat, 18 Mar 2023 04:49 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 18 Mar 2023 04:49 PM IST
सार
भाषा विवि में जुमे की नमाज बंद कराने का विवाद गहराने लगा है। मामले में छात्रों ने ज्ञापन भेजकर नमाज शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि के परिसर में शुक्रवार को होने वाली नमाज पर रोक का विवाद गहराने लगा है। कैंपस में जुमे की नमाज न होने पर छात्रों ने रजिस्ट्रार के माध्यम से कुलपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
छात्रों ने मांग की है कि विश्वविद्यालय में जुमे को होने वाली नमाज दोबारा शुरू कराई जाए। बताया कि वे विवि के एक कमरे में दस वर्षों से नमाज अदा करते आ रहे हैं। 24 फरवरी को कमरे में ताला लगाकर इस पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
19 फरवरी को शिवाजी जयंती पर हुए विवाद को आधार बनाकर यह काम किया गया, जबकि विवि परिसर में हमेशा से नमाज होती आई है। इस पर रोक लगाए जाने से छात्रों में नाराजगी है।
विज्ञापन
मांग की गई कि कमरे का ताला खुलवाया जाए, जिससे जुमे के दिन नमाज अदा करने में समस्या न हो। कुलपति प्रो. एनबी सिंह कुलपति का कहना है कि मांगपत्र पर विचार करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।