{"_id":"604cc0278ebc3e8d1b2ebf09","slug":"controversy-increased-on-waseem-rizvi-over-petition-on-quran-in-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरान पर याचिका देने को लेकर बढ़ा विवाद, वसीम रिजवी के घर के बाहर मुस्लिम नेताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरान पर याचिका देने को लेकर बढ़ा विवाद, वसीम रिजवी के घर के बाहर मुस्लिम नेताओं ने किया प्रदर्शन
Sat, 13 Mar 2021 07:07 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 13 Mar 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
वसीम रिजवी के घर के बाहर कुरान का पाठ करते मुस्लिम समाज के लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। सुप्रीम कोर्ट में रिजवी द्वारा कुरान की आयतों को बदलने के लिए दायर याचिका से आहत मुस्लिम समाज के लोगों ने शनिवार को अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
पुराने लखनऊ के कश्मीरी मोहल्ले में वसीम रिजवी के घर के बाहर जीशान खान समेत दर्जनों युवकों ने कुरान की तिलावत कर अपना विरोध दर्ज कराया।
भारतीय इंसानियत फोरम के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के मुस्लिम युवा नेता जीशान खान ने शनिवार को अपने दर्जनों साथियों के साथ पुराने लखनऊ के कश्मीरी मोहल्ले पहुंचकर कुरान की तिलावत की। कश्मीरी मोहल्ला स्थित शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के घर के बाहर दर्जनों लोगों ने हाथों में कुरान लेकर तिलावत की।
विज्ञापन
इस दौरान इस अनोखे विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जीशान खान ने कहा की वसीम रिजवी के इस कदम से दुनिया में भारत का नाम खराब हो रहा है और लगातार वसीम रिजवी किसी न किसी तरह से देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
जीशान ने कहा कि वह रविवार को राजधानी लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन में भी शामिल होंगे और वसीम रिजवी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में दायर वसीम रिजवी द्वारा विवादित याचिका के विरुद्ध वह भी कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।