फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   contractor committed suicide in Lucknow by writing seven-page suicide note

UP News: सात पन्ने का सुसाइड नोट लिख... ठेकेदार ने खत्म कर ली जीवनलीला, बताया कौन है उसकी मौत का जिम्मेदार?

Tue, 10 Dec 2024 02:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Dec 2024 02:56 PM IST
सार

सात पन्ने का सुसाइड नोट लिख ठेकेदार ने जीवनलीला खत्म कर ली। सुसाइड नोट में बताया कि उसकी मौत का जिम्मेदार कौन है?

विज्ञापन
contractor committed suicide in Lucknow by writing seven-page suicide note
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में एक ठेकेदार ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। वह कार धुलाई का ठेका लेते थे। आलमबाग के होटल सौभाग्य इन में ठहरे थे। रविवार को गंभीर अवस्था में ठेकेदार को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके पास से सात पन्ने का सुसाइड नोट बरामद किया गया है। इसमें दो लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


ठेकेदार माता प्रसाद सिंह (46) आजमगढ़ के करखिया रुस्तम सहाय के रहने वाले थे। बेटे सूरज के मुताबिक उनके पिता शनिवार को देवरिया जाने की बात कहकर बाइक से निकले थे। रविवार को लखनऊ में रहने वाले माता प्रसाद के मित्र ने फोन कर सूरज को बताया कि उसके पिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। 

विज्ञापन

होटल के स्टाफ ने अचेत अवस्था में देखा

पूछने पर बताया गया कि माता प्रसाद आलमबाग के सौभाग्य इन होटल में ठहरे थे। रविवार सुबह होटल के स्टाफ ने उन्हें अचेत अवस्था में देखकर इसकी सूचना दी। परिजन लखनऊ पहुंचे तो माता प्रसाद की हालत गंभीर थी। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूरज ने बताया कि उसके पिता ने कृष्णा इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म बनाई थी। फर्म पर वह कार धुलाई का ठेका लेते थे। आरोप है कि आजमगढ़ में एक वाहन कंपनी के जीएम भूपेंद्र सिंह और निखिलेश मौर्य ने माता प्रसाद से रुपये लिए थे। मांगने पर आरोपी रकम नहीं लौटा रहे थे। माता प्रसाद ने फर्म चलाने के लिए कई लोगों से ब्याज पर रकम उधार ले रखी थी। नोट में उन्होंने निखिलेश पर 13 और भूपेंद्र पर 16 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।

सुसाइड नोट में लिखा लेनदेन का हिसाब

सुसाइड नोट में लिखा है कि दो माह पहले निखिलेश ने माता प्रसाद को जान से मारने की धमकी भी दी थी। नोट में लेनदेन का हिसाब और अपने जीवन के संघर्ष भी बयां किए हैं। उधर, जिन लोगों ने ठेकेदार को उधार दिए थे, वे भी लगातार रकम वापसी का दबाव बना रहे थे। इससे परेशान होकर माता प्रसाद ने आत्महत्या कर ली। सूरज ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed