{"_id":"5f70ceee8ebc3e5bc527d241","slug":"contract-tracing-of-12-to-15-people-if-found-a-kovid-infected-yogi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक कोविड संक्रमित मिलने पर 12 से 15 लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करें : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कोविड संक्रमित मिलने पर 12 से 15 लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करें : योगी
Sun, 27 Sep 2020 11:54 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक कोविड संक्रमित मरीज मिलने पर 12 से 15 लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जाए। लखनऊ में कोविड पॉजिटिविटी दर 1 प्रतिशत से नीचे लाई जाए। उन्होंने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर नियंत्रित करने में सफलता मिलने पर संतोष जताते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में कोरोना केसेज की संख्या में कमी आई है। आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पूरी सतर्कता बरती जाए।
मुख्यमंत्री रविवार को अपने आवास पर कोविड-19 के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, नोडल अधिकारियों व अन्य वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संवाद कर रहे थे। उन्होंने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग को हर जिले के एल-2 व एल-3 अस्पताल में वर्चुअल आईसीयू की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उन 16 जिलों के नोडल अधिकारियों से फीडबैक लिया जहां पिछले एक सप्ताह से कोविड-19 के 100 या उससे अधिक मामले आ रहे थे। इनमें गौतमबुद्धनगर में कोविड पॉजिटिविटी दर पर प्रभावी नियंत्रण किया गया है। आगरा में भी टीम वर्क से अच्छी सफलता मिली है। उन्होंने नोडल अधिकारियों को कोविड के संबंध में प्रतिदिन की रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
योगी ने कहा कि कोविड का खतरा लगातार बना हुआ है। ऐसे में सतर्कता व बचाव के उपायों को अपनाते हुए कार्य करें। निगरानी समितियों को कार्यशील रखा जाए। कोविड हेल्प डेस्क सभी अस्पतालों, औद्योगिक इकाइयों व सरकारी कार्यालयों में लगातार कार्यशील रहें। प्रत्येक जिले में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर प्रभावी ढंग से संचालित किए जाएं। डीएम व सीएमओ प्रतिदिन प्रात: किसी कोविड अस्पताल में तथा शाम में कमांड सेंटर में समीक्षा करें।

पॉजिटिविटी रेट हर हाल में 5 प्रतिशत से कम करें
सीएम ने कहा कि पॉजिटिविटी रेट हर हाल में 5 प्रतिशत से कम करने के प्रयास किए जाएं। सीएफआर को 1 प्रतिशत से कम किया जाए। जिन जिलों में सीएफआर 1 प्रतिशत से ज्यादा है, वहां कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा सर्विलांस को और बेहतर किया जाए। आरटीपीसीआर व एंटीजेन टेस्ट का अनुपात 1:3 किया जाए। प्रयागराज में पॉजिटिविटी दर कम की जाए। वाराणसी में पॉजिटिविटी दर 4 प्रतिशत और मृत्यु दर को 1 प्रतिशत से कम करने के प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री ने मेरठ में भी गौतमबुद्धनगर की तरह कोविड नियंत्रण के उपाय लागू करने के निर्देश दिए। कानपुर नगर में 15 दिनों में कोविड-19 के लिए आईसीयू के 300 बेड स्थापित करने को कहा।
लखनऊ में होम आइसोलेशन के केस कम हुए
लखनऊ के नोडल अधिकारी ने बताया कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ाई गई है। होम आइसोलेशन के केस कम हुए हैं। जिन क्षेत्रों में ज्यादा मामले आ रहे हैं, वहां एडीएम स्तर के अधिकारियों को लगाया गया है। सर्विलांस टीम को जवाबदेह बनाया जा रहा है। अन्य नोडल अधिकारियों ने भी अपने-अपने जिलों में कोविड की स्थिति एवं रणनीति की जानकारी दी।
10 दिनों में घटे सक्रिय केस : प्रसाद
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रस्तुतीकरण देते हुए बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के केस की संख्या कम हुई है। 17 सितंबर को सक्रिय कोविड मरीजों की संख्या 68,235 थी, जो अब घटकर 55,603 हो गई है। गौतमबुद्धनगर व आगरा के डीएम ने भी प्रस्तुतीकरण दिया।