फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   contract of driver and conductor of Uttar pradesh privafan nigam cancels.

UP News: बस में अश्लील हरकत करने वाले चालक-परिचालक की संविदा समाप्त, नौकरी से निकाला गया

Sun, 02 Jul 2023 10:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 Jul 2023 10:26 PM IST
सार

बस में अश्लील हरकतें करने के मामले में यूपी परिवहन निगम के चालक-परिचालक की सेवा समाप्त कर दी गई है। उनकी संविदा समाप्त कर दी गई है।

विज्ञापन
contract of driver and conductor of Uttar pradesh privafan nigam cancels.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर के निर्देश पर हाथरस डिपो के बस चालक प्रिन्स राना और परिचालक गोविंद सिंह की तत्काल प्रभाव से संविदा समाप्त कर दी गई है।

विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हाथरस ने बताया कि कुछ दिनों पहले परिवहन निगम की बस से यात्री आगरा से लखनऊ जा रहे थे। बस परिचालक के साथ एक महिला थी। परिचालक ड्यूटी पर होते हुए भी महिला के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। बस में बैठे यात्रियों ने इसका विरोध किया तो परिचालक ने यात्रियों से अभद्रता की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती ने कहा- हम समान नागरिक संहिता लागू करने के खिलाफ नहीं, पर इसे जबरन न थोपे सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दलित-मुस्लिम गठजोड़ पर कांग्रेस का जोर, यूपी पर बढ़ाया फोकस, ये है प्लान


वायरल वीडियो की घटना की गम्भीरता को देखते हुए वीडियो की जांच हाथरस के स्टेशन प्रभारी से करायी गयी। स्टेशन प्रभारी ने बताया कि 22 जून को हाथरस डिपो की बस संख्या यूपी 81 वीटी 6204 में संविदा परिचालक गोविन्द सिंह और संविदा चालक प्रिन्स राना तैनात थे। वीडियो से साफ है कि इस घटना में चालक भी शामिल है। निगम की छवि धूमिल करने और अनुबंध की शर्तें तोड़ने पर दोनों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed