फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Contract driver operators working in roadways will now be able to transfer anywhere proposal prepared 

यूपी: रोडवेज में कार्यरत संविदा चालक-परिचालक अब कहीं भी करा सकेंगे तबादला, प्रबंधन ने तैयार किया प्रस्ताव

Sat, 12 Jun 2021 10:32 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 12 Jun 2021 10:32 PM IST
सार

अब तक जिस परिक्षेत्र में संविदा चालक व परिचालक भर्ती होता था, उसका परिक्षेत्र के ही जिले में तबादला हो पाता था। प्रस्ताव पास होने के बाद संविदाकर्मी दूसरे परिक्षेत्र अथवा गृह जिले में भी तबादला करा सकेंगे।

विज्ञापन
Contract driver operators working in roadways will now be able to transfer anywhere proposal prepared 
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) में कार्यरत संविदा चालक एवं परिचालक अब अपना कहीं भी तबादला करा सकेंगे। इस संबंध में निगम प्रबंधन निदेशक मंडल की बैठक में प्रस्ताव पेश करेगा। प्रस्ताव मंजूर होने पर संविदाकर्मियों को तबादला कराने की सुविधा हासिल हो सकेगी। 

विज्ञापन


अब तक जिस परिक्षेत्र में संविदा चालक व परिचालक भर्ती होता था, उसका परिक्षेत्र के ही जिले में तबादला हो पाता था। प्रस्ताव पास होने के बाद संविदाकर्मी दूसरे परिक्षेत्र अथवा गृह जिले में भी तबादला करा सकेंगे। प्रधान प्रबंधक (कार्मिक) डीवी सिंह के अनुसार संविदा तबादला नीति में बदलाव किया जा रहा, जिसके लागू होने में दो माह का समय लग सकता।
विज्ञापन


अस्थायी वाहन परमिट जारी करने के आदेश
परिवहन विभाग ने प्रदेश के भीतर सवारियों को ढोने के लिए अस्थायी एवं विशेष अस्थायी परमिट जारी करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने संभागीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव (संभागीय परिवहन अधिकारी) को आदेश दिए हैं। इससे निजी बस ऑपरेटर अगर बस संचालन करना चाहते हैं तो वे अस्थायी परमिट लेकर यूपी के भीतर कहीं भी चल सकते है। शासन से इंटर स्टेट बस सेवाओं पर रोक होने के कारण यूपी से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड के बीच निजी बसों के परमिट जारी नहीं किये जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed