फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   contaminated medicine.

दवा लेने से पहले पढ़ें ये खबर, चौंक जाएंगे आप

Sun, 08 Feb 2015 05:42 PM IST
Updated Sun, 08 Feb 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
contaminated medicine.

बीमार हैं तो दुआ कीजिए। क्योंकि आप जो दवाएं ले रहे हैं वो चॉक, मिट्टी, सेक्रीन और कलर वाले फॉर्मूले से न बनी हो सकती हैं।

विज्ञापन


चौंकिए नहीं, माफिया इसी फॉर्मूले से दवा तैयार कर दुकानों से लेकर अस्पतालों तक पहुंचा रहे हैं। वह भी नामी कंपनियों की दवाओं की हूबहू पैंकिंग में।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की ड्रग इकाई की ओर से लैब टेस्टिंग के लिए भेजी गई दवाओं के सैम्पल की रिपोर्ट में ये सनसनीखेज तथ्य सामने आए हैं।

विटामिन, एंटीबायोटिक से लेकर जीवनरक्षक दवाएं तक नकली और मिलावटी बनाकर खपाई जा रही हैं। बलरामपुर जिला अस्पताल हो या फिर राम मनोहर लोहिया संयुक्त जिला चिकित्सालय या सीएमओ डिपो से मरीजों को बांटी जाने वाली कई दवाएं लैब में फेल पाई गई हैं।

विज्ञापन

जब दर्द में दवा न काम आए तो, जान लीजिए...

contaminated medicine.

एफएसडीए की जिला ड्रग इकाई ने चालू वित्तीय वर्ष में 1 अप्रैल 2014 से 31 जनवरी 2015 तक मार्केट से 108 दवाओं के नमूने सीलबंद कर जनविश्लेषण प्रयोगशाला में जांच को भेजे।

लैब रिपोर्ट बताती है कि इनमें से दर्द निवारक के बतौर इस्तेमाल में आने वाली जिफिक 200 जांच में पूरी तरह से नकली निकली।
इसे सिर्फ खड़िया व सेक्रीन के मिश्रण से तैयार किया गया था। वहीं दो दर्जन से ज्यादा नमूने घटिया पाए गए।

इनमें खासतौर से एसीडिटी में खाई जाने वाली दवाएं, दर्द निवारक, एंटीबायोटिक व कफ सिरप घटिया पाए गए।

एफएसडीए ने जांच रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सप्लायर के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने के साथ दुकान का ड्रग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed