फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   consumer forum give order to lda

आपके प्लॉट के बदले आपको प्लॉट ही देगा एलडीए!

Mon, 24 Aug 2015 04:39 PM IST
Updated Mon, 24 Aug 2015 04:39 PM IST
विज्ञापन
consumer forum give order to lda

राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम ने एलडीए को प्लॉट के बदले प्लॉट देने का आदेश दिया है। फोरम ने जिला उपभोक्ता फोरम के नौ साल पहले दिए गए आदेश को ही बहाल रखा है। यह फैसला ऐसे वक्त आया है, जब लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) आवंटियों को प्लॉट के बदले फ्लैट ऑफर दे रहा है।

विज्ञापन


इस मामले में एलडीए ने फोरम से कहा था कि उसके पास गोमतीनगर योजना में 6,000 वर्ग फीट के प्लॉट मौजूद नहीं हैं। इस फोरम ने उसे दो-दो हजार वर्ग फीट के तीन प्लॉट जोड़कर आवंटी को देने को कहा है।
विज्ञापन


गोमतीनगर योजना में विकसित यह प्लॉट किसी भी जगह दिए जा सकते हैं। यह आदेश राजधानी के श्याम कपूर की शिकायत पर हुआ है। 1982 में शिकायतकर्ता ने प्लॉट के लिए फीस जमा की। 1991 में बिना भूखंड आवंटित किए ही अगले साल फिर से फीस जमा कराई गई। 1996 में प्लॉट आवंटन कराने के लिए आवेदन भी किया गया। इस पर कोई सुनवाई नहीं होने पर श्याम कपूर ने फोरम में शिकायत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस आदेश के बाद कई आवंटियों को मिलेगा फायदा

consumer forum give order to lda

दिसंबर 2005 में जिला फोरम ने एलडीए को आवंटन का आदेश दिया था। इसके खिलाफ एलडीए ने राज्य उपभोक्ता फोरम में अपील की थी। वहां जिला फोरम के आदेश को ही सही ठहराने पर प्राधिकरण ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में हस्तक्षेप न करते हुए एलडीए को राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम में जाने को कहा। फोरम के अध्यक्ष संजीव शिरोमणि, सदस्य गीता यादव व गोवर्धन यादव ने एलडीए को 18 सितंबर तक आदेश का अनुपालन का निर्देश दिया है।  

उपभोक्ता मामलों के अधिवक्ता एलपी यादव का कहना है कि इस व्यवस्था से कई आवंटियों को फायदा मिलेगा जोकि लंबे समय से अपने प्लॉट के आवंटन के इंतजार में हैं। वहीं जिला उपभोक्ता फोरम ने अब एलडीए सचिव को शिकायतकर्ताओं को आवंटन करा इसकी सूचना फोरम को देने का आदेश दिया है। आदेश नहीं मानने पर फोरम ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की धारा 27 में कार्रवाई करने की बात भी कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed