फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   consumed poisonous substance

Lucknow News: पुलिस से परेशान दुकानदार ने खाया जहरीला पदार्थ

Mon, 16 Oct 2023 11:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 16 Oct 2023 11:07 AM IST
विज्ञापन
consumed poisonous substance
रायबरेली। सदर कोतवाली के पुलिसकर्मियों से परेशान एक चाय दुकानदार ने शनिवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी होने पर एसपी ने सीओ सदर को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

शहर के अमृतनगर निवासी शुभम सोनकर रेलवे स्टेशन के पास चाय की दुकान लगाता है। शुभम ने शनिवार रात करीब 12:30 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने आननफानन में शुभम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तबीयत में सुधार होने पर शुभम ने पुलिसकर्मियों पर परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि उसकी दुकान पर आने वाले सदर कोतवाली के दो सिपाही अपराधियों की मुखबिरी करने के लिए दबाव बनाते हैं। ऐसा न करने पर दुकान बंद कराने की धमकी दे रहे हैं। इससे परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। रेलवे स्टेशन के अन्य दुकानदारों ने भी सिपाहियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि सिपाहियों ने शुभम को रात 10 बजे तक ही दुकान खोलने की हिदायत दी थी। इस पर शनिवार रात दुकानदार की सिपाहियों के साथ़ बहस हुई। इसके बाद दुकानदार ने जहरीला पदार्थ खा लिया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सीओ सदर को प्रकरण की जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed