फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Constable made video of drunk head constable, both suspended

Lucknow News: नशे में धुत हेड कॉन्स्टेबल का सिपाही ने बनाया वीडियो, दोनों निलंबित

Wed, 20 Mar 2024 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 20 Mar 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Constable made video of drunk head constable, both suspended
लखनऊ। कैंट की तोपखाना पुलिस चौकी के भीतर शराब के नशे में धुत हेड कॉन्स्टेबल त्रिलोकी बालियान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। जांच में पता चला कि वीडियो चौकी में तैनात सिपाही अभिषेक कुमार ने ही बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कराया। दूसरे वीडियो में हेड कॉन्स्टेबल की बेटी गाली-गलौज करती नजर आ रही है। डीसीपी पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। जांच एसीपी कैंट को सौंपी है।
विज्ञापन


वीडियो में हेड कॉन्स्टेबल त्रिलोकी बालियान चौकी में मौजूद नजर आ रहा है। वहां मेज पर शराब की बोतल रखी है। वर्दी भी अस्त-व्यस्त है। वीडियो में त्रिलोकी बालियान और सिपाही अभिषेक के बीच हुई बातचीत भी रिकॉर्ड हुई है। जिसमें हेड कॉन्स्टेबल अभद्र भाषा में बात कर रहा है। चौकी में शराब पीने के बाद हुए झगड़े के दौरान अभिषेक ने वीडियो बनाया और परिचितों के जरिए उसे सोशल मीडिया में वायरल करा दिया।
विज्ञापन

हेड कॉन्स्टेबल और सिपाही के बीच हुए झगड़े से जुड़ा एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। जिसमें हेड कॉन्स्टेबल की बेटी और सिपाही अभिषेक की पत्नी में विवाद हो रहा है। हेड कॉन्स्टेबल की बेटी ये कह रही है कि वो पुलिस वाले की बेटी है, परिवार में कई लोग दरोगा हैं। सिपाही को उसकी हैसियत बता देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed