फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Constable jobs in central force.

62390 सिपाहियों की जल्द ही होगी भर्ती

Wed, 28 Jan 2015 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहबाद Updated Wed, 28 Jan 2015 10:15 AM IST
विज्ञापन
Constable jobs in central force.

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने केंद्रीय सुरक्षा बलों में 62390 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आयोग की ओर से बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, असम राइफल्स, एनआईए और एसएसएफ के लिए अलग-अलग पदों की घोषणा की है।

विज्ञापन


इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जनवरी से शुरू होकर 21 फरवरी तक चलेगी। आयोग की ओर से दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए नए वर्ष में बड़ी सौगात दी है। एसएससी की ओर से सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन चार अक्तूबर को ऑफलाइन एवं ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन


सिपाही भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जाएगा।कर्मचारी चयन आयोग ने सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन काम के बोझ के चलते 2013-14 में कराने से मना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये सभी कर सकेंगे आवेदन

Constable jobs in central force.

इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद आयोग ने 2015 में सिपाही भर्ती परीक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है। आयोग की ओर से जारी सिपाही भर्ती के दसवीं पास एवं 18 से 23 वर्ष आयु सीमा के युवा आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की गणना एक अगस्त 2015 से की जाएगी।

चयन लिखित, मेडिकल एवं शारीरिक परीक्षा के जरिए होगा। एसएससी की ओर से जारी पदों में बीएसएफ में 22517, सीआईएसएफ 5000, सीआरपीएफ 24588, एसएसबी 6224, आईटीबीपी 3101, असम राइफल्स 600, एनआईए 86 और एसएसएफ में 274 पद शामिल हैं। आयोग की ओर से जारी पदों में पुरुष वर्ग में 53857 एवं महिला वर्ग में 8533 पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed