फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   constable do misbehave with rape victim

रेप के बाद रिपोर्ट लिखाने पहुंची लड़की, सिपाही ने भी नहीं छोड़ा

Tue, 25 Aug 2015 09:21 AM IST
Updated Tue, 25 Aug 2015 09:21 AM IST
विज्ञापन
constable do misbehave with rape victim

राजधानी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार देरशाम एक दबंग युवक ने दलित किशोरी से दुष्कर्म किया। यही नहीं, किशोरी को माता-पिता संग थाने जाते देख दबंग उन्हें रात भर धमकाते रहे। पुलिस कंट्रोल रूम फोन करने पर दबंगों ने पीछा छोड़ा, लेकिन थाने पहुंचते ही एक सिपाही ने गालीगलौज शुरू कर दी। काफी हंगामे के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को अस्पताल भेजा।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 15 वर्षीय दलित किशोरी ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे वह खेत गई थी, जहां गांव का ही विशाल यादव आ धमका और छेड़खानी करने लगा। किशोरी ने खुद को चंगुल से छुड़ाने के साथ शोर मचाया।
विज्ञापन


इस पर विशाल ने उसका दुपट्टा खींचा और मुंह में ठूंसने के साथ खेत में घसीट ले गया। इसके बाद धमकी देते हुए दुष्कर्म किया और भाग निकला। किशोरी के काफी देर तक घर न लौटने से चिंतित पिता तलाश करते हुए खेत पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में सिपाही ने की गालीगलौज

constable do misbehave with rape victim

बेटी की आपबीती सुन उसे घर लाया और पत्नी संग थाने के लिए निकला। इसकी भनक लगने पर विशाल ने अपने साथियों व प्रधान की मदद से किशोरी व उसके माता-पिता को थाने जाने से रोका और रात भर धमकाया। इस पर किशोरी के पिता ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दिया।

इस बीच गांव के अनेक लोग जमा हो गए। दबंगों से पीछा छुड़ाकर किशोरी अपने माता-पिता संग माल थाने पहुंची, जहां तैनात एक सिपाही ने किशोरी से पुलिस कंट्रोल रूम कॉल करने के बारे में पूछा और गालीगलौज शुरू कर दी।

साथ ही मुकदमा दर्ज करके जेल भेजने की धमकी दे डाली। इससे किशोरी ने हंगामा शुरू कर दिया। एसओ विनय कुमार सिंह के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करके किशोरी को अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed