फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Connectivity of UP Police will be increased.

UP Police: बढ़ेगी यूपी पुलिस की कनेक्टिविटी, पुलिसकर्मियों को मिलेगा हाई स्पीड मोबाइल डाटा

Tue, 10 Oct 2023 03:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Oct 2023 03:47 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों को 4जी सीयूजी सिम से लैस किया जाएगा। 4जी सिम से अधिक कॉल होने पर बीटीएस के जाम होने की समस्या से पुलिस को निजात मिल जाएगी।

विज्ञापन
Connectivity of UP Police will be increased.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

योगी सरकार ने यूपी पुलिस में इस्तेमाल होने वाले सीयूजी नंबर के सिम को अपग्रेड करने का निर्देश दिया है। गृह विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह निर्देश दिए हैं, जिस पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके 3जी सिम की जगह 4जी सिम देने की तैयारी शुरू कर दी गयी है।

विज्ञापन


इसको लेकर डीजीपी मुख्यालय के अधिकारियों ने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को निर्देशित किया है। 4जी सिम मिलने के बाद पुलिसकर्मियों को हाई स्पीड से जोड़ा जा सकेगा। उन्हें पहले की तुलना में ज्यादा डाटा मिलेगा और उनकी कनेक्टिवटी भी बेहतर होगी, जिससे अपराधों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने होम्योपैथिक फार्मासिस्टों को दिया नियुक्ति पत्र, बोले- आयुष क्षेत्र में अपार संभावनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में सप्ताह भर रह सकता है बिजली संकट, कई विद्युत उत्पादन इकाइयां ठप


इमरजेंसी सेवाओं में नहीं होगी देरी
यूपी पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी कई वर्षों से 3जी सिम से काम चला रहे हैं। इसमें अब तकनीकी समस्याएं भी आने लगी हैं। मोबाइल टेक्नोलॉजी में बदलाव की वजह से जल्द ही 5जी इस्तेमाल होने लगेगा। वहीं, वर्तमान में इस्तेमाल हो रहे 3जी सिम की वजह से कई जगहों पर नेटवर्क की समस्या का सामना भी करना पड़ता है, जिसे इस पहल से दूर किया जा सकेगा।

इसके अलावा ट्राई की गाइडलाइन के मुताबिक मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को पुलिस के सीयूजी से होने वाली कॉल को प्राथमिकता देनी होगी। उदाहरण के तौर पर यदि किसी जगह बड़ी घटना होने पर आमजन के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का जमावड़ा लग जाता है, तो वहां मौजूद बीटीएस अधिक संख्या में कॉल करने की वजह से जाम हो जाता है। इस समस्या को देखते हुए ट्राई ने कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर्स को निर्देश दिया है कि वह पुलिस के सीयूजी सिम से होने वाली कॉल को प्राथमिकता प्रदान करे, ताकि आपात स्थिति में इमरजेंसी सेवाओं में देरी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed