फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress won at 94.32 percent booths

Lucknow News: 94.32 फीसदी बूथों पर बजा कांग्रेस का डंका

Thu, 06 Jun 2024 04:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 06 Jun 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Congress won at 94.32 percent booths
रायबरेली। लोकसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के पक्ष में वोटरों की ऐसी बयार चली कि भाजपा का सबसे अधिक बूथों पर हारने का रिकॉर्ड बन गया। जिले के करीब 94.32 प्रतिशत बूथों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। भाजपा को मात्र 106 बूथों पर ही जीतने का मौका वोटरों ने दिया।
विज्ञापन


रायबरेली संसदीय सीट के 1867 बूथों में 1761 बूथों पर भाजपा आगे नहीं हो सकी। भाजपा के ब्लॉक व जिला स्तरीय पदाधिकारियों समेत कई दिग्गजों के बूथों से ही भाजपा प्रत्याशी को करारी हार का सामना करना पड़ा। यह परिणाम कहीं न कहीं भाजपा को नसीहत देने वाले आए हैं।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यहां दो बार जनसभाएं की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और बृजेश पाठक ने भी प्रत्याशी के पक्ष में हवा बनाई। मतदान से दो दिन पहले ऊंचाहार से सपा विधायक डॉ. मनोज पांडेय को भाजपा में शामिल करा लिया गया। इसके अलावा तमाम केंद्रीय और राज्य के मंत्रियों ने भी भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 100 बूथों पर भाजपा को सैकड़ा का अंक तक नहीं मिल सका। वोटरों ने कांग्रेस के पक्ष में इस कदर मतदान किया कि 94 प्रतिशत से अधिक बूथों पर कांग्रेस का परचम लहरा गया।

पूर्व विधायक के गांव में हारीं ईरानी
अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन विधानसभा क्षेत्र के वोटरों ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सलोन के 369 बूथों में बमुश्किल 100 बूथों पर भी ईरानी नहीं जीतीं। सलोन से भाजपा विधायक के पदमनपुर बिजौली स्थित बूथ पर कांग्रेस को 297 और भाजपा को 471 वोट मिले, जबकि पूर्व विधायक गजाधर सिंह के आशापुर स्थित तीनों बूथों पर मिलाकर स्मृति ईरानी 279 वोटों से पीछे रहीं।

यहां कांग्रेस के किशोरीलाल शर्मा को 916 और स्मृति ईरानी को 637 मत मिले। इसके अलावा रशीदपुर, बिरनावां, मैदापुर, चतुरपुर, बेलियानी, पूरे थम्मन, नसीराबाद, तारापुर आदि बूथों पर ही भाजपा ने जीत दर्ज कराई। अमेठी में सलोन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को 52 हजार से अधिक वोटों से जीत मिली। सलोन के वोटरों ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में खुलकर मतदान किया। कई बूथों पर ही भाजपा दहाई का अंक तक पार नहीं कर सकी।

इन बूथों पर जीती कांग्रेस व भाजपा
विधानसभा क्षेत्र बूथ राहुल जीते दिनेश जीते
रायबरेली 391 382 09
हरचंदपुर 344 313 31
बछरावां 350 330 20
ऊंचाहार 364 351 13
सरेनी 418 385 33
कुल 1867 1761 106

रायबरेली के इन बूथों पर भाजपा को सबसे कम वोट
बूथ भाजपा को मत कांग्रेस को मत
रामपुर/हरचंदपुर 08 227
बालिका किला/सदर 12 547
नेशनल इंटरकॉलेज-सात 14 540
नेशनल इंटरकॉलेज-छह 30 601
झकरासी/सदर 20 568
बरईपुर/सदर 16 436
मुस्तफाबाद/ऊंचाहार 18 453
डकौली/सरेनी 19 316
सूरजपुर/सरेनी 24 393
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed