फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress will protest on Monday demonstration insult of mahatma gandhi by Hindu Mahasabha

महात्मा गांधी के खिलाफ हिंदू महासभा के घृणित कृत्य से कांग्रेस आगबबूला, होगा प्रदर्शन

Sun, 03 Feb 2019 10:41 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 03 Feb 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
Congress will protest on Monday demonstration insult of mahatma gandhi by Hindu Mahasabha
फाइल फोटो
अखिल भारतीय कांग्रेस ने महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर उनके पुतले को जलाने की घटना के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन करने का फैसला किया है। इस घृणित कृत्य को यूपी में अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने अंजाम दिया था। 
विज्ञापन


कांग्रेस हाईकमान ने इसके खिलाफ सभी प्रदेशों की राजधानी में प्रात: 10 बजे प्रदर्शन करने का एलान किया है। यूपी में राजधानी के साथ-साथ जिला मुख्यालयों पर भी प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि 30 जनवरी को यूपी में हिंदू महासभा के लोगों ने गांधीजी के पुतले को गोली मारी थी। मिठाइयां बांटने के साथ ही नाथूराम गोडसे के फोटो पर माला पहनाई थीं। गोडसे के समर्थन में नारे भी लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केसी वेणुगोपाल का आरोप है कि भाजपा शासित राज्य में सत्ताधारी पार्टी के बिना गुप्त समर्थन के ऐसा कर पाना मुमकिन नहीं था। यह बताता है कि दक्षिणपंथी ताकतों में गांधीजी के आदर्शों धर्म निरपेक्षता, अहिंसा और भाईचारे के खिलाफ कितना जहर भरा हुआ है। 

इसके खिलाफ कांग्रेस सभी राज्य मुख्यालयों पर प्रात: 10 बजे विरोध-प्रदर्शन करेगी। इस दौरान गांधीजी के आदर्श लिखी तख्तियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। धरना-प्रदर्शन गांधीजी की प्रतिमा या उनसे जुड़े रहे स्थानों पर किया जाएगा। 

कांग्रेस के मीडिया कोआर्डिनेटर राजीव बख्शी ने बताया कि लखनऊ में जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर 4 फरवरी को प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी अगुवाई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर करेंगे। इसके अलावा सभी जिला मुख्यालयों पर भी प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed