फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress will join grand alliance in uttar pradesh.

यूपी: भाजपा के खिलाफ महागठबंधन में शामिल होगी कांग्रेस, अब बस ऐलान का इंतजार

Thu, 06 Sep 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 06 Sep 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
Congress  will join grand alliance in uttar pradesh.
अखिलेश यादव, मायावती व राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के खिलाफ बनने वाले महागठबंधन में कांग्रेस को लेकर उहापोह की स्थिति लगभग साफ हो गई है। कांग्रेस इस गठबंधन का हिस्सा रहेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ही नहीं कांग्रेस ने भी इसके संकेत दे दिए हैं। सपा-बसपा, कांग्रेस व राष्ट्रीय लोकदल के बीच अभी सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। जैसे ही यह तय हो जाएगा कि कौन का दल किस सीट पर चुनाव लड़ेगा, गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


फूलपुर व गोरखपुर लोकसभा सीटों के उपचुनावों से प्रदेश में भाजपा विरोधी गठबंधन की नींव पड़ गई थी। इन चुनावों में कांग्रेस को छोड़कर शेष सभी दलों ने सपा उम्मीदवारों का समर्थन किया। बसपा जब खुलकर सपा के साथ आई तो तय हो गया था कि भाजपा विरोधी मोर्चा जल्द शक्ल अख्तियार करेगा। कैराना व नूरपुर में कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी नहीं उतारे और रालोद व सपा को समर्थन दिया।
विज्ञापन


लंबे समय तक इसे लेकर उहापोह था कि सपा-बसपा की पहल पर बन रहे भाजपा विरोधी गठबंधन में कांग्रेस शामिल रहेगी या नहीं। इसे लेकर सपा-बसपा के नेताओं में अलग-अलग राय थी। सपा, बसपा व रालोद के प्रमुख नेताओं ने भाजपा विरोधी मतों का ध्रुवीकरण रोकने के लिए कांग्रेस को भी इस गठबंधन में शामिल रखने पर सकारात्मक रुख दिखाया। कांग्रेस ने भी गठबंधन में शामिल होने को लेकर उत्साह दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

साफ संकेत दे चुके हैं अखिलेश यादव

Congress  will join grand alliance in uttar pradesh.

अब लगभग तय है कि महागठबंधन में सपा, बसपा, कांग्रेस व रालोद ही नहीं अन्य दलों को भी साथ लाने की कोशिश की जा रही है। अखिलेश यादव इसका साफ संकेत दे चुके हैं। इन चारों पार्टियों के नेता अनौपचारिक तौर पर मान रहे हैं कि गठबंधन का फैसला हो गया है।

उनका कहना है कि अभी सीटों का बंटवारा अभी नहीं हुआ है। जैसे ही चुनाव लड़ने के लिए सीटें निर्धारित हो जाएंगी, गठबंधन की विधिवत घोषणा कर दी जाएगी।

'इस दिशा में गंभीरता से काम करेंगे'

Congress  will join grand alliance in uttar pradesh.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर - फोटो : amar ujala

इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर का कहना है कि प्रदेश की जनता चाहती है कि भाजपा के खिलाफ गठबंधन करके चुनाव लड़ा जाए। हम इस दिशा में गंभीरता से काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed