अखिलेश पर बरसे डिप्टी सीएम केशव मौर्य : अखिलेश को चुनाव चिह्न एक-47 रखने की सलाह दी
अखिलेश की ओर से बीजेपी को चुनाव निशान बदलकर बुलडोजर रखने के ट्वीट पर केशव मौर्या ने पलटवार किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को तो अपना चुनाव चिह्न एक-47 रखने तक की सलाह दे दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या मंगलवार को सांसद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कहीं भी कांग्रेस अस्तित्व में नहीं है। 2022 के यूपी चुनाव में दो-चार सीटों पर ही कांग्रेस लड़ाई में दिख रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रियंका 2019 में भी तो खूब दौड़ीं, लेकिन रायबरेली सीट ही बचा सकीं। इस बार जिले की सभी सीटों पर भाजपा जीतेगी। वर्ष 2024 में भी रायबरेली कमल खिलेगा। डिप्टी सीएम 265 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने यहां पहुंचे थे।
गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि वह पूरे विश्वास से कह सकते हैं कि 2024 में रायबरेली में कमल खिलेगा। 2022 में हम रायबरेली जनपद की सभी छह सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 312 सीटें अकेले बीजेपी जीती थी, और सहयोगियों के साथ हमने 325 सीटें जीती थीं। फिर उतनी ही सीटें या उससे अधिक सीटें जीतकर हम दोबारा उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में सपा-बसपा और कांग्रेस तीनों एक होकर लड़े उसके बाद भी हमने उन्हें अमेठी का चुनाव हराया। प्रियंका के दौरे को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह दौरा तो वो 2019 में भी कर रहीं थीं। सिर्फ अपना मां की सीट ही बचा पाईं थीं।
अखिलेश को दिया चुनाव चिह्न एके-47 रखने की सलाह
उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को तो अपना चुनाव चिह्न एक-47 रखने तक की सलाह दे दी। अखिलेश की ओर से बीजेपी को चुनाव निशान बदलकर बुलडोजर रखने के ट्वीट पर केशव मौर्या ने पलटवार किया। कहा कि उनको अपना चुनाव निशान बदलकर एके-47 रख लेना चाहिए। वहीं विज्ञापन पर मचे सियासी बवाल पर उन्होंने कहा कि सूचना विभाग के किसी अधिकारी की लापरवाही से ऐसा हुआ है़। हमें किसी दूसरे की किसी तस्वीर को चुराने की आवश्यकता नहीं है। हमने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदली है और हमारा प्रयास है कि हम उत्तर प्रदेश की तकदीर भी बदले।
आज से 15 नवंबर तक चलेगा गड्ढा मुक्त सड़क का अभियान
डिप्टी सीएम ने कहा कि 15 सितंबर से 15 नवंबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए विशेष अभियान शुरू हो रहा है। प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य का शत-प्रतिशत पूरा कराया जाएगा।