फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress wants application to join Bharat Jodo Yatra.

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने के इच्छुक लोगों से मांगे आवेदन

Sat, 17 Dec 2022 09:46 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 17 Dec 2022 09:46 AM IST
सार

कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा में लोगों के शामिल होने के लिए आवेदन मांगे हैं। इस यात्रा में वालंटियर और यात्री के तौर पर भागीदारी की जा सकती है।

विज्ञापन
Congress wants application to join Bharat Jodo Yatra.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के इच्छुक लोगों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। यह यात्रा जनवरी में यूपी में प्रवेश करेगी। यह यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर समेत कुछ जिलों को छूते हुए आगे निकलेगी। इसमें शामिल होने के इच्छुक लोगों के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा-उत्तर प्रदेश’ ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

विज्ञापन


इसमें इच्छुक व्यक्ति को अपना ई-मेल एड्रेस, नाम, मोबाइल नंबर, पिता का नाम, उम्र, जिला और पता देना होगा। साथ ही बताना होगा कि यात्री या वालंटियर किस रूप में शामिल होना चाहते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नीदरलैंड यूपी में बनाएगा मल्टी स्पोर्ट्स सेंटर्स, सिंगापुर करेगा 8500 करोड़ का निवेश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ...तो कंपनी और अफसरों की मिलीभगत से हुआ एंबुलेंस खरीद घोटाला, कोरोना की आड़ में दबाए रहे अफसर


प्रांतीय पदाधिकारियों, जिला व शहर कमेटी के सदस्यों को लिंक भेजकर यात्रा में शामिल होने की इच्छा रखने वालों से गूगल फॉर्म भरवाने के लिए कहा गया है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि इस यात्रा में अवध और पूर्वांचल से भी अच्छी खासी संख्या में लोग शामिल होंगे। इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। सभी जिला व शहर कमेटियां इस फार्म के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों से संपर्क करेंगी, ताकि उन्हें भारत जोड़ो यात्रा का महत्व समझाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed