{"_id":"6afd4f20a9fb05962c082245","slug":"congress-wants-181-vidhansabha-seats-in-uttar-pradesh-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर जल्द मिलेंगे शीर्ष नेता, घोषित की जाएंगी तारीखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर जल्द मिलेंगे शीर्ष नेता, घोषित की जाएंगी तारीखें
Wed, 18 Nov 2026 12:56 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:56 PM IST
सार
यूपी सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों की संख्या को लेकर जल्द ही बैठक होने वाली है। कांग्रेस ने प्रदेश में 181 सीटों की मांग को लेकर सपा नेतृत्व को सूची सौंप दी है।
विज्ञापन
सपा नेता अखिलेश यादव व कांग्रेस नेता राहुल गांधी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चल रही बातचीत जल्द ही शीर्ष नेतृत्व की देखरेख में अगले स्तर पर पहुंच जाएगी। दिल्ली में दोनों दलों के शीर्ष नेताओं के बीच इस संबंध में बैठक होनी है। जल्द ही बैठक की तारीख सामने आ सकती है। दोनों ही पार्टियां यूपी विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर इंडिया गठबंधन के तहत लड़ने को लेकर एकमत हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस ने मांगी थी 181 सीटें
बीते दिनों कांग्रेस की ओर से मांगी गई लिस्ट अमर उजाला को मिली थी। अमर उजाला इस लिस्ट की तस्दीक (पुष्टि) करता है। इस सूची में कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी की करीब-करीब सभी सीटों पर अपना दावा पेश किया था। वहीं, 19 उन सीटों की भी मांग की थी जिन पर सपा ने 2022 में जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
क्लिक करें और देखें पूरी सूची
https://staticimg.amarujala.com/assets/applications/2026/11/18/shortlisted-assembly-seats-for-uttar-pradesh-2027-19th-october-2026-1_6afd52c44aeb9.pdf
विज्ञापन
इन सीटों की सूची सौंपी गई
कांग्रेस की ओर से भेजी गई सूची -कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 181 सीटों की मांग की है। इनमें बेहट, नकुड़, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, रामपुर मनिहारान, थाना भवन, बुढ़ाना, पुरकाजी, मीरापुर, बढ़ापुर, धामपुर, नहटौर, मुरादाबाद नगर, कुंदरकी, चंदौसी, स्वार, धनौरा, नौगवां सादात, हसनपुर, सिवालखास, हस्तिनापुर, मेरठ दक्षिण, बागपत, लोनी, धौलाना, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, बुलंदशहर, शिकारपुर, कोल, मांट, मथुरा, आगरा ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, बदायूं, नवाबगंज, फरीदपुर, पीलीभीत, पूरनपुर, तिलहर, शाहजहांपुर, गोला गोकर्णनाथ, सीतापुर, लहरपुर, बिसवां, सेवता, महमूदाबाद, सिधौली, शाहाबाद, बिलग्राम, मोहनलालगंज, बछरावां, तिलोई, हरचंदपुर, रायबरेली, सलोन, सरेनी, ऊंचाहार, जगदीशपुर, गौरीगंज, अमेठी, सदर, फर्रुखाबाद, गोविंदनगर, कानपुर कैंट, कालपी, झांसी नगर, मऊरानीपुर, मेहरौनी, मानिकपुर, बिंदकी, रामपुर खास, विश्वनाथगंज, प्रतापगढ़ सदर, करछना, इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद दक्षिण, बारा, कोरांव, कुर्सी, जैदपुर, हैदरगढ़, बीकापुर, कटेहरी, बलहा, नानपारा, महसी, बलरामपुर, शोहरतगढ़, महादेवा, खलीलाबाद, फरेंदा, महाराजगंज, पनियरा, गोरखपुर ग्रामीण, बांसगांव, चिल्लूपार, फाजिलनगर, रुद्रपुर, देवरिया, निजामाबाद, मधुबन, बेल्थरा रोड, जौनपुर, जाफराबाद, जखनियां, मुगलसराय, पिंडरा, रोहनिया, वाराणसी उत्तर, वाराणसी कैंट, मझवां, मड़िहान, रॉबर्ट्सगंज, गंगोह, शामली, चरथावल, बिजनौर, मुरादाबाद ग्रामीण, बिलासपुर, मिलक, छपरौली, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद, स्याना, अनूपशहर, खुर्जा, इगलास, बाह, टूंडला, फिरोजाबाद, दातागंज, मीरगंज, बरेली कैंट, आंवला, पलिया, मोहम्मदी, बांगरमऊ, मलिहाबाद, बख्शी का तालाब, सुल्तानपुर, लंभुआ, औरैया, अकबरपुर रनियां, बिल्हौर, बिठूर, घाटमपुर, उरई, हमीरपुर, राठ, नरैनी, जहानाबाद, अयाह शाह, हुसैनगंज, चायल, फूलपुर, दरियाबाद, उतरौला, गौरा, हर्रैया, नौतनवां, खड्डा, पाथरदेवा, रामपुर कारखाना, सलेमपुर, बरहज, बलिया नगर, बदलापुर, जहूराबाद, छानबे, दुद्धी, सरोजनी नगर, ज्ञानपुर, औराई, मोदीनगर, खैर, बलदेव, लखनऊ पूर्व और किदवई नगर विधानसभा सीटें शामिल हैं।
Trending Videos
देखें, पूरी सूची
