फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress voter add campaign started from Azamgarh in UP

UP News: आजमगढ़ से शुरू हुआ कांग्रेस का मतदाता जोड़ो महाअभियान, मतदाताओं के हक की लड़ाई के लिए होंगी जनसभाएं

Sun, 02 Mar 2025 12:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Mar 2025 12:28 PM IST
सार

कांग्रेस का मतदाता जोड़ो महाअभियान आजमगढ़ से शुरू हो गया। इसी के साथ मतदाताओं के हक की लड़ाई के लिए जनसभाएं शुरू हो गईं।

विज्ञापन
Congress voter add campaign started from Azamgarh in UP
कांग्रेस का मतदाता जोड़ो महाअभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का मतदाता जोड़ो महाअभियान रविवार को आजमगढ़ के निजामाबाद से शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष शपथ ली। इसके बाद मतदाताओं के हक की लड़ाई के लिए जनसभाएं शुरू की गईं। विधानसभा क्षेत्रों में 100 दिन में करीब 600 ग्राम सभाएं करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही एक लाख लोगों से समर्थन पत्र भी भरवाने की रणनीति है।

विज्ञापन


आजमगढ़ के निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के निवर्तमान संगठन महासचिव अनिल यादव के नेतृत्व में शुरू हुआ 100 दिन का महाअभियान ग्राम पंचायत स्तर पर शुरू हुआ है। इसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक न्याय, जातीय जनगणना और संविधान सुरक्षा के मुद्दे पर ग्राम पंचायतों सभाएं हो रही हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

Congress voter add campaign started from Azamgarh in UP
कांग्रेस का मतदाता जोड़ो महाअभियान - फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तत्परता से मैदान में जुटी है। पार्टी मतदाताओं को खुद से जोड़ने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक सभाएं, जय भीम, जय मंडल, जय संविधान अभियान आदि के बाद अब सीधे विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं से जुड़ने की रणनीति तैयार की गई है। 

इसकी शुरुआत आजमगढ़ के निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से हो रही है। कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव ने बताया कि निजामाबाद को मॉडल विधानसभा बनाने की तैयारी है। इसी के तहत ग्राम पंचायतवार कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed