फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress UP incharge Priyanka Gandhi lucknow visit for UP election.

यूपी चुनाव 2022: लखनऊ पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, एक सप्ताह के लिए करेंगी प्रवास

Mon, 27 Sep 2021 03:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 27 Sep 2021 03:34 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा करीब एक सप्ताह के लिए लखनऊ में प्रवास करेंगी। इस दौरे पर वह रणनीतिक व सलाहकार समिति के साथ आगे की रणनीति पर विचार करेंगी।

विज्ञापन
Congress UP incharge Priyanka Gandhi lucknow visit for UP election.
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे लखनऊ पहुंच चुकी हैं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, वह यूपी चुनाव के मद्देनजर करीब एक सप्ताह का प्रवास करेंगी। इस दौरान वह रणनीतिक व सलाहकार समिति के साथ आगे की रणनीति पर विचार करेंगी। पुराने नेताओं से भी मिलेंगी, ताकि उनके गिले-शिकवे दूर कर सकें।

विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस सात अक्तूबर से यूपी में प्रतिज्ञा यात्रा शुरू करेगी। कांग्रेस ने यूपी में योगी सरकार की कथित वादाखिलाफी और अपने चुनावी वादे बताने के लिए 12 हजार किमी की ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा : हम वचन निभाएंगे’ निकालने की घोषणा की है।
विज्ञापन


यह फैसला पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में 10 सितंबर को पार्टी की सलाहकार और रणनीति कमेटी ने लिया था।

कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेंद्र सिंह ने बताया कि पितृपक्ष की वजह से इस यात्रा को आगे बढ़ाया गया है। कई वरिष्ठ नेताओं का मत था कि पितृपक्ष में यात्रा की शुरुआत उचित नहीं है। इसे नवरात्र में शुरू किया जाए। इसलिए पार्टी अब सात अक्तूबर को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा के तहत प्रत्येक मंडल में एक बड़ी जनसभा करने की भी तैयारी कर रही है। इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मौजूद रहेंगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू करीब 16 मंडलों की जनसभाओं के लिए तैयारी बैठक भी कर चुके हैं। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, प्रतिज्ञा यात्रा के तहत ही कांग्रेस ने 19 नवंबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय रैली करने की योजना बनाई है। उस दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed