{"_id":"5dbc2a058ebc3e016026157a","slug":"congress-to-protest-economic-policies-of-bjp-from-november-5","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने बताए 15 देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के खतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने बताए 15 देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के खतरे
Sat, 02 Nov 2019 06:16 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Nov 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
ajay maken
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने कहा कि चीन समेत 15 देशों के साथ होने वाले मुक्त व्यापार समझौते से भारत की अर्थव्यवस्था और भी चौपट हो जाएगी। न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के सस्ते दूध उत्पादों से भारतीय बाजार पट जाएंगे, जिससे किसानों को भारी नुकसान होगा। छोटे-मझोले उद्योग खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को आर्थिक मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि अन्य देशों के मुकाबले बेरोजगारी दोगुनी हो चुकी है। विनिर्माण क्षेत्र लगातार सिकुड़ रहा है। इसके खिलाफ कांग्रेस 15 नवंबर को दिल्ली में विशाल प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
निजी क्षेत्र का निवेश 16 साल के न्यूनतम स्तर पर
अजय माकन ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस की सरकार में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवें नंबर पर पहुंच चुकी थी, जो अब नीचे खिसकर सातवें नंबर पर आ गई है। निजी क्षेत्र का निवेश 16 साल के न्यूनतम स्तर पर आ गया है।
परिवारों की बचत कम हो रही है, जबकि कर्ज बढ़ रहा है। विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर में 1.27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। रियल एस्टेट में मंदी के कारण 9.38 लाख करोड़ रुपये फंसे हुए हैं। केंद्र सरकार ने आरबीआई की रिजर्व करेंसी खाली कराली है। एलआईसी की राशि भी घाटे में चल रही बैंकों में लगाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि कृषि उपज एमएसपी से कम पर बेचने के लिए किसान मजबूर हैं। माकन से जब यह पूछा गया कि कांग्रेस सरकार ने ही देश में मुक्त अर्थव्यवस्था की नींव रखी, जवाब में उन्होंने कहा कि डब्ल्यूटीओ के तहत सभी देशों के साथ स्वतंत्र व्यापार की व्यवस्था की गई है। ऐसे में कुछ देशों के साथ एग्रीमेंट से भारी नुकसान होगा।

कांग्रेस 5 नवंबर से प्रदेश भर में भाजपा को घेरेगी
कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों का विरोध करने की योजना बनाई है। कांग्रेस 5 नवंबर से प्रदेश भर में भाजपा को घेरेगी। इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों में 5 नवंबर से धरना-प्रदर्शन, नुक्कड़ सभा, किसानों के बीच जन सुनवाई समेत कई और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ये कार्यक्रम 15 नवंबर तक होंगे। इसके लिए कांग्रेस नेताओं को जिलेवार जिम्मेदारी सौंपी गई है।