फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress stings again in the municipality

Lucknow News: नगर पालिका में फिर बजा कांग्रेस का डंका

Sun, 14 May 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 14 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Congress stings again in the municipality
रायबरेली। सांसद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र की नगर पालिका रायबरेली में एक बार फिर शनिवार को कांग्रेस का डंका बज गया। कांग्रेस प्रत्याशी शत्रोहन सोनकर ने 17,775 मतों के अंतर से रिकॉर्ड जीत दर्ज कराई। नगर पंचायतों की नौ सीटों में पांच पर भाजपा ने कब्जा किया। नगर निकाय की एक सीट पर कांग्रेस व तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया। नगर पालिका में एतिहासिक जीत पर कांग्रेसी खुशी से झूम उठे। एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा में छह स्थानों पर मतगणना शुरू हुई। सबसे चर्चित नगर पालिका के अध्यक्ष पद की सीट पर सुबह से ही कांग्रेस प्रत्याशी शत्रोहन सोनकर ने बढ़त बना ली। आखिरी तक भाजपा प्रत्याशी शालिनी कनौजिया ने पीछा किया, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़त बढ़ती ही गई। कांग्रेस प्रत्याशी ने 43404 मत प्राप्त करके भाजपा प्रत्याशी को 17775 रिकॉर्ड मतों से हराया। भाजपा प्रत्याशी शालिनी को 25629 मत मिले। 10551 मत पाकर सपा प्रत्याशी पारसनाथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

नगर पंचायत महराजगंज में भाजपा प्रत्याशी सरला साहू ने चौथी बार जीत दर्ज कराई। इसके अलावा नगर पंचायत डलमऊ में भाजपा प्रत्याशी ब्रजेश दत्त गौड़, नगर पंचायत बछरावां में भाजपा प्रत्याशी शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी, नगर पंचायत शिवगढ़ में भाजपा प्रत्याशी सुमन गौतम, ऊंचाहार नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी ममता जायसवाल ने जीत दर्ज कराई। नगर पंचायत लालगंज में कांग्रेस प्रत्याशी सरिता गुप्ता जीतीं। नगर पंचायत सलोन में निर्दलीय चंद्रशेखर रस्तोगी, परशदेपुर में निर्दलीय विनोद कौशल, और नसीराबाद में निर्दलीय मो. अली ने जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका में बसपा प्रत्याशी जगजीवन राम वाडले समेत आठ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी शत्रोहन सोनकर ने 51.62 प्रतिशत मत पाकर रिकार्ड कायम किया है। वर्ष 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने 24205 वोट पाकर जीत दर्ज कराई थी, लेकिन इस बार कांग्रेस को 43404 मत मिले हैं। सपा को पिछले चुनाव में 20130 मत और इस बार 10551 मत मिले हैं। भाजपा को पिछले चुनाव की तुलना में नौ हजार अधिक वोट मिले, लेकिन जीत के नजदीक नहीं पहुंच सकी। पिछले चुनाव में 16048 मत पाने वाली भाजपा को इस बार 25629 मत मिले हैं। जमानत जब्त कराने वालों में बसपा प्रत्याशी के अलावा सुचित कुमार सोनकर, विजय, शिवा, राजेश कुमार, विशाल सोनकर, अश्वनी कुमार व प्रमेंद्र कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed