फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress state chief says CM Yogi is trying to make false as a truth.

आंबेडकर पर टिप्पणी से विवाद: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- झूठ को सच बनाने की कोशिश में हैं मुख्यमंत्री योगी

Wed, 25 Dec 2024 08:25 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 25 Dec 2024 08:25 AM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झूठ को सच बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस से चुनकर ही वह संविधान सभा पहुंचे थे।

विज्ञापन
Congress state chief says CM Yogi is trying to make false as a truth.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने मंगलवार शाम बयान जारी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला। कहा कि वह गलतबयानी के जरिए झूठ को सच बनाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश और देश की जनता हकीकत से वाकिफ है और अब भाजपा के किसी भी नेता के बहकावे में नहीं आने वाली है।

विज्ञापन


उन्होंने जारी बयान में कहा कि डा. आंबेडकर बंगाल विधानसभा से संविधान सभा में चुने गये थे पर उनकी सीट पूर्वी पाकिस्तान में चले जाने पर वह संविधान सभा सदस्य ही नहीं रह गये थे। आजादी के बाद संविधान सभा की प्रारूप समिति बननी थी तो उस पर परामर्श के लिए पं. जवाहर लाल नेहरू, सरदार बल्लभ भाई पटेल दिल्ली में बिड़ला मंदिर के पीछे की दलित बस्ती में गये, जहां उन दिनों बापू रहा करते थे। वहां बैठक में डा. आंबेडकर का नाम तय हुआ तब डा. आंबेडकर को पहले सदन में लाना जरूरी था।
विज्ञापन


पंडित नेहरू ने पूना के एमआर जयकर को संविधान सभा से त्यागपत्र दिलाकर सीट खाली कराई। उस पर बम्बई प्रांत क्षेत्र से उपचुनाव में डा.अंबेडकर संविधान सभा के लिए सदस्य चुने गये। उन्होंने कहा कि जहां तक 1952 के लोकसभा चुनाव में आंबेडकर के हारने का सवाल है तो वह कांग्रेस से अलग पार्टी में थे और चुनाव में नेताओं के परस्पर सम्मान के बावजूद पार्टियां परस्पर चुनाव लड़ती ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिसमस की बधाई दी
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ईसाई धर्म के प्रवर्तक ईसा मसीह (प्रभु यीशु) के जन्मदिन क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु का आशीर्वाद आप सभी प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे और आप सभी के जीवन में खुशहाली बनी रहे। यह पर्व जरूरतमंदों की मदद करने तथा मिल-जुलकर खुशियां बांटने का संदेश देता है।

कांग्रेस ने प्रदेशभर में निकाला डा. आंबेडकर सम्मान मार्च

कांग्रेस ने प्रदेशभर में मंगलवार को डा. आंबेडकर सम्मान मार्च निकाला। गृहमंत्री अमित शाह की ओर से डा. आंबेडकर पर की गई टिप्पणी की निंदा की। आरोप लगाया कि संविधान खत्म करने में नाकाम भाजपा अब बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर पर हमला कर रही है। लखनऊ में प्रदर्शन के बाद मंगलवार को कांग्रेस ने सभी जिला, शहर एवं विधानसभा क्षेत्रों में डा. आंबेडकर सम्मान मार्च निकाला। विभिन्न इलाके में मार्च करते हुए डा. आंबेडकर के सम्मान में एकजुट रहने की अपील की गई। जगह- जगह डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए संविधान रक्षा के लिए तैयार रहने का संकल्प लिया गया।

वाराणसी में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में और आजमगढ़ में निवर्तमान प्रदेश महासचिव संगठन अनिल यादव के नेतृत्व में विरोध जताया गया। इसी तरह जौनपुर, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, बाराबंकी, रायबरेली, प्रयागराज आदि जिलों में भी शांतिपूर्ण ढंग से निकाले गए। मार्च के बाद संबंधित पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed