फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress state chief raj babbar targets narendra modi.

गुनाह छिपाने के लिए 'बीमार' आदमी की गवाही ले रहे मोदी, महागंठबंधन से डरे: कांग्रेस

Mon, 30 Jul 2018 08:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 30 Jul 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
congress state chief raj babbar targets narendra modi.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर - फोटो : amar ujala

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गुनाहों को छिपाने के लिए ‘बीमार’ आदमी की गवाही ले रहे हैं। उनका इशारा राज्यसभा सदस्य अमर सिंह की तरफ था। कहा कि केंद्र सरकार के पास राफेल सौदे में हुई गड़बड़ियों का कोई जवाब नहीं है। भाजपा विपक्षी पार्टियों के महागठबंधन से भयभीत है।

विज्ञापन


सोमवार को राज बब्बर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से मुखातिब थे। उन्होंने कहा, मोदी राजधानी में उद्योगपतियों की नुमाइश लगाकर झूठे सब्जबाग दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि, पिछली दो सरकारों में आए 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों के हश्र पर कुछ नहीं बोले। आयोजन के लिए 40 मर्सिडीज गाड़ियां किराए पर ली गई थीं।
विज्ञापन


उन्होंने पीएम को ‘थोथा चना, बाजे घना’ करार दिया। कहा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनकी पोल खोल दी है। हर साल दो करोड़ रोजगार देने का दावा करने वाली भाजपा सरकार रोजगार मांग रहे नौजवानों पर लाठी-डंडे चलवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून-व्यवस्था का हाल यह है कि बांदा में कर्ज न चुका पाने के कारण किसान आत्महत्या कर लेता है और सूदखोर एवज में उसकी बेटी मांगने घर पहुंच जाता है, लेकिन पीएम विपक्षी नेताओं पर अनाप-शनाप निशाने साध रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed