{"_id":"5ef85d265ea72637c24f6b89","slug":"congress-state-chief-raises-question-on-law-and-order-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार जंगलराज का दूसरा नाम, यूपी में लगातार बढ़ रहे अपराध: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार जंगलराज का दूसरा नाम, यूपी में लगातार बढ़ रहे अपराध: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
Sun, 28 Jun 2020 03:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 28 Jun 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। योगी सरकार अब जंगलराज का दूसरा नाम हो गई है।
विज्ञापन
बलिया से लेकर बुलंदशहर, देवरिया से लेकर दादरी और चित्रकूट से कानपुर तक हत्या, हिंसा व दुष्कर्म की घटनाएं चरम पर हैं। सर्वाधिक दलित और पिछड़े वर्ग के लोग प्रताड़ित हो रहे हैं। मैनपुरी में प्रजापति समाज के तीन लोगों को जलाकर मार दिया गया। अभी तक अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
लल्लू ने कहा कि एनसीआरबी और मानवाधिकार आयोग के आंकड़ों के अनुसार योगी सरकार में अपराध के आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। हर दो घंटे में दुष्कर्म का एक केस दर्ज होता है। महिला अपराध को नियंत्रण करने के लिए कोई कार्ययोजना सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. अनूप पटेल ने बताया कि मैनपुरी की घटना पर कांग्रेस की ओर से भेजे गए प्रतिनिधिमंडल ने अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दी है।