फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress state chief Ajay Rai press conference in Lucknow.

UP: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का दावा, हम जीत रहे थे सरकार ने हरवा दी देवरिया, महाराजगंज ओर अमरोहा की सीटें

Wed, 12 Jun 2024 11:51 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Jun 2024 11:51 AM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस यूपी में तीन और सीटों पर जीत रही थी लेकिन सरकारी दखल से हरवा दिया गया। हालांकि, वह प्रदेश में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन से काफी खुश नजर आए।

विज्ञापन
Congress state chief Ajay Rai press conference in Lucknow.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना (दायें) - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पूरे देश में यूपी के चुनाव परिणाम की चर्चा हो रही है। इंडिया गठबंधन ने जबरदस्त परिणाम दिया है। यूपी ने मोदी जी के अबकी बार 400 पार के नारे की हवा निकाल दी है। 80 में 80 सीटें जीतने के दावे की हवा निकाल दी है। काशी में 10 लाख वोटों से जीतने के दावों की हवा निकाल दी है। दावा किया कि देवरिया, महाराजगंज और अमरोहा की सीट सरकार की मदद से हरवाई गई है। इन सीटों पर कांग्रेस जीत रही थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश भर में आभार यात्राएं निकालेगी और प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों तक जाएंगे। इसकी शुरुआत मंगलवार को रायबरेली से राहुल गांधी ने शुरू कर दी है। ये यात्रा 15 दिनों तक चलेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या में भाजपा की हार पर रार... सोशल मीडिया पर अब अयोध्या के खिलाफ तरकश के नए तीर; फोटो और वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विधानसभा उपचुनाव में भी हांफा हाथी, बसपा का ये फैसला बना नुकसानदायक; अब आगे चंद्रशेखर से भी मिलेगी चुनौती


उन्होंने नीट की परीक्षा में हुई धांधली पर कहा कि देश भर में छात्र परेशान हैं। पहले यूपी में ही पेपर लीक होते थे। प्रदेश में अब तक 19 बार पेपर लीक हो चुका है।


प्रदेश अध्यक्ष ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दाल के दाम बढ़ गए हैं। आटा है नहीं, बाहर से मंगाएंगे। कांग्रेस महंगाई के मुद्दे को उठाएगी। सरकार उद्योगपतियों को नहीं आम जनता को लाभ दे।

उन्होंने कहा कि जम्मू में आतंकी हमला हुआ है और उप राज्यपाल वाराणसी और गाजीपुर में प्रचार कर रहे थे। हम इसकी निंदा करते हैं। मृतकों में यूपी के कई लोग थे। सरकार ऐसी व्यवस्था करे कि इस तरह के हमलों की पुनरावृत्ति न हो। भाजपा ने दावा किया था कि आतंकवाद खत्म हो गया है पर ऐसा कुछ नहीं हो पाया है।

भाजपा ने प्राण प्रतिष्ठा में आदिवासी राष्ट्रपति को नहीं बुलाया
कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने 370 के नाम पर वोट मांगे। जम्मू में एक भी प्रत्याशी अपने सिंबल पर नहीं लड़ाया। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आदिवासी समाज से आने वाली राष्ट्रपति को अयोध्या में नहीं बुलाया गया था। भाजपा ड्रामा न करे। यूपी ने उनकी राजनीति को नकार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed