'जहरीली शराब से मौतें सरकार के निकम्मेपन की निशानी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने गहरा दुख जताया है।
उन्होंने कहा कि इस घटना से राज्य सरकार का निकम्मापन फिर सामने आ गया है। उन्होंने मृतकों के परिवारीजनों को समुचित मुआवजा देने की मांग की है।
खत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आबकारी विभाग से ज्यादा से ज्यादा राजस्व कैसे वसूला जाए, इसी पर लगी हुई है। उसे आम जनता की जान की कोई परवाह नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वीरेंद्र मदान ने कहा कि इस घटना से साबित हो गया है कि किस प्रकार शराब के कारोबारियों के सामने प्रदेश सरकार बौनी साबित हो रही है।