{"_id":"684ffd9a900a30d6cf08349b","slug":"congress-ready-contest-panchayat-elections-increasing-strength-creating-organization-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchayat Election: यूपी में पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, जिलेवार की जा रही समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchayat Election: यूपी में पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, जिलेवार की जा रही समीक्षा
Mon, 16 Jun 2025 05:35 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 16 Jun 2025 05:35 PM IST
सार
कांग्रेस ने पंचायत चुनाव को विधानसभा चुनाव की तैयारी का अहम पड़ाव मानते हुए संगठन सृजन अभियान तेज कर दिया है। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में जोनवार जिलों की समीक्षा हो रही है, जिसमें सक्रिय कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में उतारने की योजना है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के जरिए सिर्फ संगठनात्मक ढांचा ही नहीं दुरुस्त कर रही है बल्कि पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी है। जोनवार हो रही समीक्षा में हर जिले के जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष से संबंधित कार्यकारिणी के एक-एक सदस्य के बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस का मानना है कि पंचायत चुनाव विधानसभा का रिहर्सल है। यह चुनाव पार्टी के सिंबल पर नहीं होता है, लेकिन पार्टी के पदाधिकारी पंचायत चुनाव जीतते हैं तो विधानसभा चुनाव के लिए माहौल बनेगा। जनता के बीच अच्छी छाप छोड़ने का सबूत दिखेगा। इसलिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में उतारा जाएगा। ब्रज क्षेत्र की समीक्षा करते हुए प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने भी पार्टी नेताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पूरी तैयारी के साथ पंचायत चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी। पंचायत चुनाव जमीनी हकीकत को बयां करने वाला चुनाव होता है। हम अपने लक्ष्य में तभी सफल होंगे जब हम पूरी तैयारी के साथ पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और जीतेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP News: भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव, सरकार पर झूठ बोलने के लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: शिवबाबा धाम पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, 1184 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत दिए गए कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करें। संगठन निर्माण एक सतत प्रक्रिया है इसलिए सभी कोऑर्डिनेटर अपने प्रभार क्षेत्रों में अधिक से अधिक प्रवास करें और संगठन सृजन के लक्ष्य को पूर्ण करने में जिला/शहर अध्यक्षों का सहयोग करें। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना आदि मौजूद रहे।
मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, कासगंज, अलीगढ़, हाथरस, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, फरुर्खाबाद जिले व शहर की समीक्षा की गई।