{"_id":"5d89f0368ebc3e93de124bc9","slug":"congress-protesters-arrested-and-released-afterwards","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोजगार के लिए सीएम आवास घेरने निकले युवा कांग्रेसी गिरफ्तार, देर शाम रिहा किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार के लिए सीएम आवास घेरने निकले युवा कांग्रेसी गिरफ्तार, देर शाम रिहा किए गए
Tue, 24 Sep 2019 06:00 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 24 Sep 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस की यूथ विंग ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सोमवार को पार्टी मुख्यालय से मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया तो लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इन नेताओं को सीधे ईको गार्डन ले जाया गया। गिरफ्तार किए जाने वालों में पूर्व एमएलसी नसीब पठान, मनीश चौधरी समेत सभी प्रमुख नेता शामिल थे। हालांकि देर शाम इन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि योगी सरकार कोई भी परीक्षा ठीक से संपन्न नहीं करा पा रही है। बेरोजगारी से युवा परेशान है। योगी और मोदी सरकार की नीतियों ने अर्थव्यवस्था को चौपट करके रख दिया है। अर्थशास्त्रियों से उलट सिर्फ हवा-हवाई बयानबाजी से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन