{"_id":"634b045de98404530f60bf8d","slug":"congress-president-shashi-tharoor-will-come-to-lucknow-today-to-seek-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress President : वोट मांगने लखनऊ आएंगे शशि थरूर, कल होगा कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Congress President : वोट मांगने लखनऊ आएंगे शशि थरूर, कल होगा कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मतदान
Sun, 16 Oct 2022 04:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 16 Oct 2022 04:18 AM IST
सार
Congress President: कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शशि थरूर रविवार को लखनऊ वोट मांगने आएंगे। यहां अपनी एक किताब के हिंदी अनुवाद का विमोचन भी करेंगे। साथ ही मीडिया के सामने बताएंगे कि उन्हें अध्यक्ष चुना जाना क्यों जरूरी है।
विज्ञापन
शशि थरूर
- फोटो : facebook.com/ShashiTharoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शशि थरूर रविवार को लखनऊ वोट मांगने आएंगे। यहां अपनी एक किताब के हिंदी अनुवाद का विमोचन भी करेंगे। साथ ही मीडिया के सामने बताएंगे कि उन्हें अध्यक्ष चुना जाना क्यों जरूरी है। इस पद के लिए चुनाव 17 अक्तूबर को होगा, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 1247 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मतदान के लिए रामेश्वर डूडी को रिटर्निंग ऑफिसर नामित किया गया है। डूडी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। प्रत्येक 200 मतदाताओं पर एक बूथ बनाया गया है। संगठन सचिव अनिल यादव ने सभी प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे मतदान में अवश्य हिस्सा लें।
विज्ञापन
हाल ही में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खरगे ने भी लखनऊ आकर वोट मांगे थे। अब शशि थरूर भी मतदाताओं के सामने अपनी बात रखेंगे। वह आधुनिक सोच और आक्रामक शैली के लिए पहचाने जाते हैं।
विज्ञापन