{"_id":"60dc4b8f8ebc3ebc323e4549","slug":"congress-plans-for-giving-tickets-to-its-candidates-for-up-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस तीन माह के ट्रायल के बाद फाइनल करेगी टिकट, समीक्षा में खरे उतरने पर ही तय होंगे नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस तीन माह के ट्रायल के बाद फाइनल करेगी टिकट, समीक्षा में खरे उतरने पर ही तय होंगे नाम
Wed, 30 Jun 2021 04:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 30 Jun 2021 04:18 PM IST
सार
यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और प्रत्याशी तय करने पर काम कर रही है। हालांकि करीब 50 सीटों पर एक-एक नेता को हरी झंडी दे दी गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी है। अब तक सौ से ज्यादा सीटों पर दावेदारों को हरी झंडी दी गई है। इनमें से काफी सीटों पर एक से अधिक दावेदारों को क्षेत्र में जाकर तैयारी करने के लिए कहा गया है। तीन महीने की समीक्षा में जो दावेदार खरा उतरेंगे, उनका टिकट फाइनल कर दिया जाएगा। हालांकि करीब 50 सीटों पर एक-एक नेता को हरी झंडी दी गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने प्रत्येक विस सीट के लिए जिला व महानगर इकाइयों से तीन दावेदारों का पैनल मांगा है। पूर्वांचल के आजमगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, बस्ती और गोरखपुर आदि मंडलों की सीटों पर दावेदारों के पैनल मिल चुके हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इनमें से 142 दावेदारों से प्रदेश नेतृत्व वार्ता कर चुका है।
विज्ञापन
हाईकमान को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। तय किया गया है कि जो दावेदार तीन महीने के भीतर क्षेत्र में अपनी गतिविधियों से दमदार उपस्थिति दर्ज कराएगा, उसका टिकट फाइनल होगा। इसके लिए तय अवधि में स्थानीय मुद्दों पर जनांदोलन, बैठकें, गोष्ठियां और सचिव स्तर के पदाधिकारियों के क्षेत्र में कार्यक्रम के आधार पर मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन
उधर, पार्टी के कुछ पदाधिकारियों का यह भी कहना है कि यह प्रक्रिया कहीं पार्टी के लिए उल्टी न पड़ जाए। अगर प्रदेश नेतृत्व की समीक्षा से कोई दावेदार सहमत नहीं होगा तो वह पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ ही माहौल बनाना शुरू कर देगा।