फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress party worker celebrated rahul gandhi's birthday

कांग्रेस कार्यकताओं ने मनाया राहुल गांधी का 49वां जन्मदिन, पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प

Wed, 19 Jun 2019 07:44 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 19 Jun 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
congress party worker celebrated rahul gandhi's birthday
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के राष्ट्रीय राहुल गांधी के जन्मदिन पर संसदीय क्षेत्र अमेठी में कांग्रेसियों की ओर से विविध आयोजन किए गए। केंद्रीय कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने केक काटा। अमेठी में युवक कांग्रेस की ओर से शर्बत वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त प्रदीप सिंघल की ओर से सिंहपुर में गरीबों को मच्छरदानी, साड़ी व फल वितरित किया गया। 
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन के मौके पर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों की हरसंभव मदद का संकल्प लिया। इस मौके पर नरसिंह बहादुर सिंह, अच्छेलाल सिंह व नरेंद्र सिंह सोनू समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का केक काटकर मनाया जन्मदिन

बहराइच जिला कांग्रेस भवन में बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का 49वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सभी ने कांग्रेस अध्यक्ष के जन्मदिन पर पार्टी को गांव व बूथ स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया। कांग्रेस भवन सभागार में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह आजाद और शहर अध्यक्ष शेख जकरिया शेखू की अगुवाई में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। 

जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस देश की सेवा कर गरीबों की लड़ाई लड़ते हुए पुन: पूरे देश में एक बार परचम लहराएगी। शहर अध्यक्ष शेख जकरिया ने कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता निकलें। यही राष्ट्रीय अध्यक्ष को उनके जन्मदिन का तोहफा होगा। कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष अनिल सिंह, अब्दुल मुईद खां, फजल खान, शहनवाज खां, अवधराज इशारत खान आदि मौजूद रहे।

राहुल गांधी कल के भारत का भविष्य

राहुल गांधी कल के भारत का भविष्य हैं। बुधवार को उनके जन्मदिन के अवसर पर जनपद का कांग्रेस परिवार उनसे अनुरोध करता है कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से दिए गए इस्तीफे को वापस लेकर देश को नई ऊर्जा के साथ मार्ग दर्शन दें। 

यह बातें बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेट के प्रवक्ता तनुज पुनिया ने बाराबंकी में ओबरी आवास पर राहुल गांधी के जन्मदिवस समारोह में कही। जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने राहुल गांधी की लम्बी उम्र की कामना करते हुए कहा कि आज हम राहुल गांधी के जन्मदिवस पर देश सहित प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सत्ता मे वापसी और मजबूत संगठन ही हमारा संकल्प है। 

प्रदेश युवक कांग्रेस के मध्य जोन के महासचिव ज्ञानेश शुक्ला ने जिला अस्पताल में पहुंचकर फल वितरण करके अपने प्रिय नेता की सफलता तथा लम्बी उम्र की कामना की। इस मौके पर इरफान कुरैशी, सरजू शर्मा, केसी श्रीवास्तचव, सुनील गौतम, मोहसिन, दुर्गा प्रसाद वर्मा, पुत्तू लाल वर्मा, रेशम वारसी, अजय रावत, इकबाल राही, राजेन्द्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed